आयुष्मान खुराना की सास ने निभाया था 'रामायण' में त्रिजटा का रोल? अब बेटी ताहिरा कश्यप ने बताया सच

By अमित कुमार | Updated: April 19, 2020 10:17 IST2020-04-19T10:17:50+5:302020-04-19T10:17:50+5:30

रामायण में त्रिजटा बहुत कोमल दिल की थी। वह सीता माता को अपनी बेटी कहती थी। पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही थी कि त्रिटजा का रोल बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की सास ने निभाया था।

bollywood actor ayushmann Khurrana mother-in-law did NOT play the role of Trijata in Ramayan | आयुष्मान खुराना की सास ने निभाया था 'रामायण' में त्रिजटा का रोल? अब बेटी ताहिरा कश्यप ने बताया सच

आयुष्मान खुराना की सास ने निभाया था 'रामायण' में त्रिजटा का रोल? अब बेटी ताहिरा कश्यप ने बताया सच

Highlightsअनीता का संबंध एक्टर आयुष्मान खुराना से है। वह आयुष्मान की सासू मां है, वह एक्टर की पत्नी ताहिरा की मां हैं।इस खबर को लेकर अब अनीता कश्यप की बेटी का बयान सामने आया है।

हाल ही में दूरदर्शन पर रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण शुरू हुआ है। रामायण के दोबारा शुरू होने के साथ ही यह सीरियल फैंस के बीच काफी पॉपुलर हो गई है। दूरदर्शन पर आ रहे रामायण के हर एक किरदार से फिर से लोगों को प्यार हो गया है। शो टीआरपी में नंबर एक पर चल रहा है। शो में राम, लक्ष्मण, सीता, रावण,भरत, मंदोदरी को तो सब याद करते हैं लेकिन एक जो अहम किरदार था वो थी त्रिजटा।

त्रिटजा एक राक्षसी होकर भी देवताओं की तरह से थी जब मां सीता अशोक वाटिका में थीं तो त्रिजटा ने ही उनका ख्याल रखा। ऐसे में वह राक्षसी हर किसी को भा गई थी। ऐसी खबरें आ रही थी कि त्रिजटा का रोल प्ले करने वाली इस एक्ट्रेस का नाम अनीता कश्यप है? अनीता का संबंध एक्टर आयुष्मान खुराना से है। वह आयुष्मान की सासू मां है, वह एक्टर की पत्नी ताहिरा की मां हैं।

हालांकि, इस खबर को लेकर अब अनीता कश्यप की बेटी का बयान सामने आया है। आयुष्मान की पत्नी ताहिरा ने इन दावों को गलत बताया है। ताहिरा के मुताबिक उनकी मां कभी भी रामायण शो का हिस्सा नहीं रहीं। उन्होंने कहा कि वह एजुकेशन से जुड़ी हुई थीं। अपने बयान में उन्होंने बताया कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है, लोगों बेवजह ही त्रिटजा के किरदार को मेरी मां से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। 

Web Title: bollywood actor ayushmann Khurrana mother-in-law did NOT play the role of Trijata in Ramayan

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे