लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से बेखौफ होकर लगातार काम रहे लोगों को अक्षय कुमार का सलाम, सोशल मीडिया पर 'दिल से थैंक्यू' कहकर चलाई मुहिम

By अमित कुमार | Updated: April 9, 2020 17:16 IST

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार देश के साथ हर समय खड़े दिखाई पड़ते हैं। कोरोना वायरस से जंग में सबसे आगे अक्षय खड़े दिखाई दिए। बात 25 करोड़ रुपये की नहीं बल्कि वह लगातार सोशल मीडिया के जरिए फैंस को सतर्क रहने की नसीहत भी देते रहे।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई पुलिस को धन्यवाद देते हुए अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की है। अक्षय कुमार का एक और वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कोरोना वायरस को लेकर अक्सर लोगों को जागरुक करते रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए उन्होंने कई बार फैंस से घर में रहने की अपील की है। इन दिनों अक्षय कुमार का एक और वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मुंबई पुलिस को धन्यवाद देते हुए अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की है। 

इस वीडियो में अक्षय कुमार उन सभी लोगों का धन्यवाद किया है, जो कोरोना वायरस से लड़ने के लिए बेखौफ होकर अपने घर से बाहर हैं। पुलिस, नगर निगम, नर्स, डॉक्टर, वॉलंटियर्स, अधिकारी व गार्ड आदि को शुक्रिया कहते हुए अक्षय कुमार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही ट्विटर पर #DilSeThankYou हैशटैग ट्रेंड कर रहा है।

अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा, मेरा नाम अक्षय, मुंबई से, मेरे और मेरे परिवार की तरफ से पुलिस, नगर निगम व डॉक्टर समेत सभी दिन रात काम कर रहे वर्कर को दिल से थैंक्यू। इसके ट्वीट के अलावा खिलाड़ी अक्षय कुमार ने वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में वह अपने एक दोस्त की कहानी सुनाते हुए कहते हैं कि लोग अपने घर से बाहर निकलने में डरते हैं। वहीं पुलिस वाले घर के अंदर आने से घबराते हैं, उन्हें यह डर रहता है कि कही वह अपने परिवार को संक्रमित न कर दें।

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलिब्रेटीज भी इस काम के लिए मुंबई पुलिस का शुक्रिया अदा कर चुके हैं। मुंबई पुलिस को अब तक अजय देवगन, ऋचा चड्ढा और अर्जुन कपूर समेत कई स्टार्स उनके काम के लिए धन्यवाद कह चुके हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअक्षय कुमारबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच