लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 25 करोड़ रुपये दान करने के बाद अक्षय कुमार ने कही दिल जीतने वाली बात, जान आप भी करेंगे सलाम

By अमित कुमार | Updated: March 30, 2020 10:15 IST

अक्षय कुमार से पहले इतनी रकम किसी भी सुपरस्टार ने नहीं दी। यही वजह है कि लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं अब इस मामले पर अक्षय कुमार ने अपनी बात रखी है।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ दिन पहले ही ट्रांसजेंडरों के घर के निर्माण के लिए अक्षय कुमार ने डेढ़ करोड़ रुपये का दान किया था। अक्षय कुमार के इस कदम के बाद हर जगह उनकी तारीफ हो रही है।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के साथ-साथ दरियादिली के लिए भी सुर्खियों में बने रहते हैं। कुछ दिन पहले ही ट्रांसजेंडरों के घर के निर्माण के लिए अक्षय कुमार ने डेढ़ करोड़ रुपये का दान किया था। अब जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस जैसी महामारी से निपटने के प्रयास में जुटी है तो अक्षय ने इस काम के लिए 25 करोड़ रुपए का दान दिया। अक्षय के इस कदम के बाद हर जगह उनकी तारीफ हो रही है। 

अक्षय कुमार से पहले इतनी रकम किसी भी सुपरस्टार ने नहीं दी। यही वजह है कि लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं अब इस मामले पर अक्षय कुमार ने अपनी बात रखी है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने कहा कि यह डोनेशन उनकी तरफ से नहीं है। उन्होंने कहा, 'यह डोनेशन मेरी तरफ से नहीं बल्कि मेरी मां की ओर से भारत मां के लिए है। 

अक्षय ने कहा, 'मैं कौन होता हूं दान देने वाला यह पैसा मेरी भारत मां के लिए है। पूरी दुनिया में अभी इस महामारी को लेकर जो चिंता बनी हुई है। ऐसी स्थिति में वरिष्ठ नागरिकों को नजरअंदाज कर दिया जाएगा। हम ऐसा सोच भी कैसे सकते हैं। यह हर जान कीमती है, चाहे वो मेरी मां की हो या आपकी माता-पिता की। हम सबको इस संकट की घड़ी से मिलकर निकलना है।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसअक्षय कुमारबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच