जन्मदिन से पहले गरीब और बेबस लोगों की मदद के लिए आगे आए अजय देवगन, 51 लाख रुपये दान देकर दिखाई दरियादिली

By अमित कुमार | Updated: April 1, 2020 20:28 IST2020-04-01T20:28:32+5:302020-04-01T20:28:32+5:30

वेस्टर्न इंडिया सिने कर्मचारी महासंघ (एफडब्ल्यूआईसीई) इस समय अपने 5 लाख से अधिक कर्मचारियों की मदद करने के लिए हर संभव उपाय तलाश कर रही है।

bollywood actor Ajay Devgn Contributes 51 Lakh To FWICE For Daily Wage Workers Of Film Industry | जन्मदिन से पहले गरीब और बेबस लोगों की मदद के लिए आगे आए अजय देवगन, 51 लाख रुपये दान देकर दिखाई दरियादिली

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

Highlightsइससे पहले बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने वेस्टर्न इंडिया सिने कर्मचारी संघ (एफडब्ल्यूआईसीई) में 51 लाख रुपये का डोनेशन दिया था।अजय देवगन और रोहित शेट्टी की इस मदद के लिए फेडरेशन के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने उन्हें धन्यवाद कहा।

कोरोना वायरस की वजह से पूरा देश अभी लॉकडाउन से गुजर रहा है। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने ऐसे में दिहाड़ी मजदूर को दान देने का फैसला किया है। वेस्टर्न इंडिया सिने कर्मचारी महासंघ (एफडब्ल्यूआईसीई) इस समय अपने 5 लाख से अधिक कर्मचारियों की मदद करने के लिए हर संभव उपाय तलाश कर रही है। अजय ने 51वें जन्मदिन से ठीक पहले इस संस्थान को 51 लाख रुपए का दान देने का फैसला किया है। 

एफडब्ल्यूआईसीई के महासचिव अशोक पंडित ने इस बात की पुष्टि की है। इससे पहले बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने वेस्टर्न इंडिया सिने कर्मचारी संघ (एफडब्ल्यूआईसीई) में 51 लाख रुपये का डोनेशन दिया था। रोहित शेट्टी की इस मदद के लिए फेडरेशन के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने उन्हें धन्यवाद कहा। इस फेडरेशन के तहत स्पॉटबॉय, जूनियर आर्टिस्ट्स और लाइटमैन समेत कई लोग आते हैं। यह फेडरेशन ऐसे लोगों के लिए काम कर रहा है। 

अशोक पंडित ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर रोहित शेट्टी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने अपने वीडियो में कहा, 'शुक्रिया रोहित हमारी फिल्म इंडस्ट्री के दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए आगे आने को, इससे काफी जरुरतमंदों की सहायता हो सकेगी।'

Web Title: bollywood actor Ajay Devgn Contributes 51 Lakh To FWICE For Daily Wage Workers Of Film Industry

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे