लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत के मुंबई दफ्तर पहुँची BMC की टीम, अभिनेत्री ने तस्वीरें शेयर करके लिखा- बाबर और उसकी सेना

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 9, 2020 11:59 IST

कंगना रनौत तमाम सिक्यॉरिटी के साथ आज सुबह मुंबई के लिए रवाना हो चुकी हैं। लेकिन इसी बीच बीएमसी ने एक्ट्रेस के ऑफिस में तोड़फोड़ की है

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत आज मुंबई पहुंच रही हैंकंगना ने मुंबई पहुंचने से पहले बीएमसी ने एक्ट्रेस के ऑफिस में तोड़फोड़ की है

कंगना रनौत पिछले कई दिनों से सुर्खियों में हैं। कंगना और महाराष्ट्र सरकार में ठनी चल रही है। आज कंगना अपने मुंबई के घर पहुंच रही हैं। कंगना ने घर से निकलते हुए इसकी सूचना ट्विटर पर दे दी और बुलंद आवाज में कहा है- ना डरूंगी, ना झुकूंगी। गलत के खिलाफ मुखर होकर आवाज़ उठाती रहूंगी। लेकिन कंगना के पहुंचने से पहले ही बीएमसी ने एक्ट्रेस के ऑफिस में तोड़फोड़ की है।

कंगना दोपहर में तीन बजे करीब मुंबई पहुंचेंगी। लेकिन इससे पहले ही बीएमसी की कार्रवाई उनके दफ्तर पर शुरू हो चुकी है। बीएमसी की कंगना के ऑफिस में जेसीबी और हथौड़े के साथ एंट्री हो चुकी है और इसी के साथ तोड़फोड़ भी शुरू कर दी गई है।

कंगना ने अपने ऑफिस के अंदर बीएमसी की तोड़फोड़ की एक तस्वीर शेयर करते हुए इसे पाकिस्तान लिखकर शेयर किया है। एक और ट्वीट में कंगना ने कहा है कि मैं कभी गलत नहीं होती और मेरे दुश्मन बार-बार इसे साबित कर रहे हैं और इसीलिए मुंबई अब POK बन गया है।

इसके अलावा कंगना ने कहा है कि बाबर और उसकी आर्मी। इतना ही नहीं  कंगना ने एक ट्वीट में लिखा है कि मणिकर्णिका फ़िल्म्ज़ में पहली फ़िल्म अयोध्या की घोषणा हुई, यह मेरे लिए एक इमारत नहीं राम मंदिर ही है, आज वहाँ बाबर आया है, आज इतिहास फिर खुद को दोहराएगा राम मंदिर फिर टूटेगा मगर याद रख बाबर यह मंदिर फिर बनेगा यह मंदिर फिर बनेगा, जय श्री राम , जय श्री राम , जय श्री राम   

कंगना के दफ्तर में बीएमसी की तोड़फोड़

- ग्राउंड फ्लोर पर टॉयलेट को अवैध तरीके से ऑफिस केबिन बना दिया गया है।- ग्राउंड फ्लोर पर स्‍टोर रूम में अवैध तरीके से किचन का निर्माण किया गया है।- सेकेंड फ्लोर पर सीढ़‍ियों की दिशा और जगह बदली गई है।- अवैध निर्माण कर सीढ़‍ियों के बगल में, स्‍टोर रूम में और पार्किंग में टॉयलेट बनाए गए हैं।- ग्राउंड फ्लोर पर पैंट्री का निर्माण भी अवैध है।- फर्स्‍ट फ्लोर पर चौक एरिया में टॉयलेट का निर्माण भी अवैध है।- फर्स्‍ट फ्लोर पर अवैध तरीके से आगे की ओर एक स्‍लैब का निर्माण किया गया है।

टॅग्स :कंगना रनौतबृहन्मुंबई महानगरपालिकाबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस