लाइव न्यूज़ :

कंगना के मुंबई के ऑफिस में 14 अवैध निर्माण, बीएमसी ने चिपकाया काम रोकने का नोटिस

By भाषा | Updated: September 8, 2020 15:20 IST

कंगना के खिलाफ उद्दव ठाकरे की सरकार ने बदले की कार्रवाई शुरू कर दी है, कल उनकी सरकार ने उनकी वाई कैटेगरी की सुरक्षा का विरोध किया था आज बीएमसी ने उनके ऑफिस में 14 अवैध निर्माण ढूंढ़ निकाले हैं

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई पहुंचने से पहले ही कंगना पर उद्दव सरकार ने कार्रवाई शुरु कर दी हैबीएमसी आज एक बार फिर कंगना के मणिकर्णिका फिल्म्स के ऑफिस पहुंची

 बृहन्मुंबई महानगरपालिक (बीएमसी) के अधिकारियों ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के यहां स्थित बंगले के बाहर एक नोटिस चिपकाया है, जिसमें कहा गया है कि नगर निकाय की मंजूरी के बिना इसमें कई बदलाव किए गए हैं। नगर निकाय के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि बीएमसी की टीम उपनगर बांद्रा में अभिनेत्री के पाली हिल बंगले गई थी। वहां नोटिस लेने वाला कोई नहीं था, जिस वजह से नोटिस को वहां चिपका दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि नोटिस में बंगले में एक दर्जन से ज्यादा बदलावों को रेखांकित किया गया है, जैसे कि शौचालय को कार्यालय के कैबिन में तब्दील किया गया है, जबकि सीढ़ियों के साथ नया शौचालय बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बीएमसी ने रनौत से 24 घंटे में इसका जवाब देने को कहा है। उनसे नगर निकाय को यह जानकारी देने को कहा गया है कि इस निर्माण को लेकर क्या उन्होंने कोई मंजूरी ली है ?

रनौत ने यहां उनके कार्यालय परिसर में बीएमसी के अधिकारियों की मौजूदगी का वीडियो सोमवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया था और कहा था कि वे उनके कार्यालय को ध्वस्त कर सकते हैं। हालांकि, बीएमसी ने कहा कि उसके अधिकारियों का दौरा उपनगरीय इलाके बांद्रा में अवैध निर्माण पर निगरानी रखने की उनकी नियमित प्रक्रिया का हिस्सा था।

रनौत ने हाल में एक टिप्पणी में मुंबई की तुलना पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (पीओके)से की थी, जिसपर सत्तारूढ़ शिवसेना ने नाराज़गी जताई थी। शिवसेना के नेता अभिनेत्री का बचाव करने के लिए भाजपा पर निशाना साध रहे हैं। रनौत ने कहा था कि उन्होंने अपनी संपत्ति में कुछ भी अवैध नहीं किया और बीएमसी से कहा था कि वह नोटिस में बताए कि कौन सा अवैध निर्माण है।

टॅग्स :कंगना रनौतबृहन्मुंबई महानगरपालिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारतबृहन्मुंबई महानगर पालिकाः मुंबई में तावड़े-नागपुर में ठाकरे, संदेश साफ

भारतVIDEO: मुंबई में भारत की पहली मेलोडी रोड शुरू, जब रोड पर चलेंगे तो बजेगा गाना, यकीन नहीं, तो देखें यहां

भारतबीएमसी 2026ः नई मेयर रितु तावड़े और संजय घाडी होंगे उपमहापौर, भाजपा-शिवसेना ने की घोषणा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस