गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे सलमान खान, फैंस को बोले- घर जाकर सो जाओ

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: April 7, 2018 20:59 IST2018-04-07T20:48:12+5:302018-04-07T20:59:34+5:30

जोधपुर जेल से छूटने के बाद मुंबई पहुंचे सलमान परिवार से मिलने के बाद सीधे बालकनी पर आए और अपने फैंस से रूबरू हुए।

Black Buck Poaching Case: Salman Khan arrives in Mumbai, says fans to go home and sleep  | गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे सलमान खान, फैंस को बोले- घर जाकर सो जाओ

गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे सलमान खान, फैंस को बोले- घर जाकर सो जाओ

मुंबई, 7 अप्रैलः काला ‌हिरण श‌िकार मामले में दो दिन जेल में काटने के बाद सलमान खान शनिवार शाम मुंबई के मुंबई के बांद्रा उपनगर स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंच गए हैं। इस मौके पर वह अपने घर के बाहर जमावड़ा लगाए फैंस से रूबरू होने के लिए पहले की ही तरह बालकनी पर आए।

इस दौरान उनके साथ पापा सलीम खान, बहन अर्पिता का बेटा, बॉडीगार्ड शेरा समेत परिवार के लोग मौजूद रहे। अपने फैंस से रूबरू होते वक्त सलमान ने जाते-जाते उनसे इशारों में बात की। उन्होंने अपने दोनों हाथों से फैंस को उनके घर वापस लौट जाने को कहा। साथ ही इशारों में ही बताया कि अब कोई चिंता की बात नहीं है। अब वे अपने घरों को जाकर आराम करें।

फैंस से रूबरू होते वक्त ने सलमान ने पहले की ही भांति पहले पहले अपने अंदाज में हाथ उठाकर फिर आदाब करने के अंदाज में और बाद में हाथ जोड़कर उनका अभिनंदन किया। करीब 2 मिनट की इस मुलाकात में सलमान ने फिर से अपने फैंस का दिल जीत लिए। उन्होंने इस दौरान फिर से तीन उंगलियां दिखाईं।



(जरूर पढ़ेंः सलमान खान के वकील महेश बोरा कितनी फीस ले रहे हैं?)


इससे पहले काला हिरण मामले में उन्हें बीते गुरुवार को पांच साल की सजा सुनादी गई थी। इसके बाद दो दिन तक उन्हें जोधपुर की जेल में रहना पड़ा था। लेकिन शनिवार को उन्हें जमानत मिल गई। इसके बाद वे चार्टर्ड प्लेन से मुंबई पहुंचे। इसके बाद वे सीधे अपने अपार्टमेंट आए। वहां अपने परिवार से मिलने के बाद वे सीधे अपने फैंस से मुलाकात के लिए बालकनी में आए। दूसरी ओर सलमान की रिहाई और मुंबई आगमन पर जमकर आतिशबाजी भी हुई।

Web Title: Black Buck Poaching Case: Salman Khan arrives in Mumbai, says fans to go home and sleep 

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे