लाइव न्यूज़ :

Bjp नेता बैजयंत पांडा का संगीन आरोप-आईएसआई और पाकिस्तान से जुड़े हैं बॉलीवुड हस्तियों के लिंक

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 23, 2020 14:07 IST

बीजेपी के उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने हाल ही में बॉलीवुड सेलेब्स पर बेहद संगीन आरोप लगाया है, उनका कहना है कि कुछ बॉलीवुड सेलेब्स का रिश्ता पाकिस्तान के आईएसआई से जुड़ा है

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड में सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से उथल पुथल मची हुई है। कई स्टार्स को आड़े हाथों लिया जा रहा है

बॉलीवुड में सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से उथल पुथल मची हुई है। कई स्टार्स को आड़े हाथों लिया जा रहा है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने बुधवार को दावा करते हुए कहा है कि बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों के पाकिस्तान से लिंक हैं।

 वैजयंत जय पांडा ने अपने ट्वीट में यहां तक कि ऐसे दस्तावेज हैं जिनसे साबित होता है कि बॉलीवुड के कई दिग्गजों के आईएसआई और पाकिस्तान से लिंक है। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है।

वैजयंत जय पांडा ने अपने ट्वीट में कहा कि है 'कुछ बॉलीवुड हस्तियों के जम्मू कश्मीर में हिंसा भड़काने वाले पाकिस्तानियों और अप्रवासी भारतीयों के साथ व्यक्तिगत और व्यावसायिक संबंधों को उजाकर करते हुए हैरान करने वाले साक्ष्य देखे जिनका आईएसआई और पाकिस्तानी सेना से संबंध है। मैं अपील करता हूं देशभक्त बॉलीवुड के लोगों से कि ऐसे लोगों के साथ काम न करें।' बीजेपी नेता के इस ट्वीट ने विवादों को जन्म दिया है। इससे अब सोशल मीडिया पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया कि जब साक्ष्य मिले हैं तो उनकी जांच कराई जाए। जय पांडा ने रिपब्लिक टीवी से बात करते हुए भी यही दावा किया है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच