बर्थडे स्पेशल: 14 फिल्में करके भी फैंस के दिलों में घर नहीं कर पाईं ट्विंकल खन्ना, सोशल मीडिया से मिली नई पहचान
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 29, 2018 09:17 AM2018-12-29T09:17:14+5:302018-12-29T09:20:26+5:30
ट्विंकल ने अभिनेता बॉबी देओल के साथ वर्ष 1995 में फिल्म 'बरसात' से डेब्यू किया था।
अभिनेत्री से लेखिका बनीं ट्विंकल खन्ना आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। ट्विंकल के लिए उनका जन्मदिन बेहद खास है क्योंकि इसी दिन उनके पिता और जानेमाने सुपरस्टार राजेश खन्ना का भी जन्मदिन है। ट्विंकल खन्ना का जन्म 29 दिंसबर 1973 को मुंबई में हुआ था। ट्विंकल सुपरस्टार राजेश खन्ना और अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया की बेटी हैं। ट्विंकल के करियर की सभी 14 फिल्म में से केवल एक ही फिल्म हिट रही। आज वह 43वां बर्थडे मना रही हैं।
पहली ही फिल्म हिट
ट्विंकल ने अभिनेता बॉबी देओल के साथ वर्ष 1995 में फिल्म 'बरसात' से डेब्यू किया था। फिल्म ने अच्छा कारोबार किया और ट्विंकल को इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवार्ड मिला। इसके बाद उन्होंने ‘जान’ (1996) और ‘दिल तेरा दीवाना’ (1996) में काम किया लेकिन ये दोनों की फिल्में कुछ खास नहीं चली।
तीनों खान संग कर चुकी हैं काम
ट्विंकल इंडस्ट्री के तीनों खान संग काम कर चुकी हैं। सलमान खान के साथ उन्होंने ‘जब प्यार किसी से होता है’ में काम किया। फिल्म में दर्शकों ने उनके अभिनय और बेहद पसंद किया। ट्विंकल ने शाहरुख के साथ ‘बादशाह’ (1999) और आमिर के साथ ‘मेला’ में काम किया, बॉलीवुड के तीनों खान के साथ काम करने के बावजूद वे लोकप्रियता के शिखर तक नहीं पहुंच पाई।
अक्षय से शादी
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के साथ ट्विंकल खन्ना की सगाई दो बार हुई थी। अक्षय से पहली बार सगाई टूटने के बाद ट्विंकल बेहद परेशान रहने लगी थीं। बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ अक्षय के अफेयर्स की खबरें उस समय चर्चाओं रहती थीं, जिसकी वजह से ट्विंकल और अक्षय का रिश्ता कमजोर हो गया था, कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते सुधरने लगे। साल 2001 में दोनों ने शादी कर ली ।
सोशल मीडिया पर ट्विंकल की दिलचस्पी
ट्विंकल वर्ष 2014 से सोशल मीडिया ट्विटर पर छाईं हैं। अपने बेबाक और बिंदास अंदाज को लेकर वे कई बार अपने ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में छाईं रहती हैं। हाल ही में उन्होंने सलमान के अविवाहित होने को लेकर तंज कसा था जिसके बाद उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था। ट्विंकल के लिए कहा जा सकता है कि फिल्मों से ज्यादा उन्होंने सोशल मीडिया पर फेम पाया है।