Birthday Special: अर्पिता से लेकर मलाइका तक से जुड़ा है 'इश्कजादे' अर्जुन कपूर का नाम
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 26, 2018 09:34 IST2018-06-26T07:32:26+5:302018-06-26T09:34:28+5:30
अर्जुन कपूर का जन्म मुंबई में बोनी कपूर और मोना शौरी कपूर के यहां हुआ था। उनकी एक बहन भी हैं जिनका नाम अंशुला कपूर हैा

Birthday Special: अर्पिता से लेकर मलाइका तक से जुड़ा है 'इश्कजादे' अर्जुन कपूर का नाम
बॉलीवुड के हैंडसम एंड चार्मिंग बॉय अर्जुन कपूर आज 33 साल के हो गए हैं। फिल्मों में आने से पहले उनका वजन काफी ज्यादा था। तब सलमान खान ने उन्हें वजन कम करनी की सलाह दी थी और भी उन्हें बैड बॉय की छवि से उबारने में मदद की थी। अर्जुन सलमान को अपनी प्रेरणा मानते थे उनसे काफी ज्यादा प्रभावित भी थे। अर्जुन की पहली फिल्म इशकजादे हिट रही थी। लेकिन इसके बाद उनकी कई फिल्में फ्लॉप हुईं। हालांकि इन सब के बाद भी उनकी फैन फॉलोइिंग में भी लगातार इजाफा हो रहा है और युवा वर्ग में वे काफी चर्चित अभिनेता हैं।
अर्जुन कपूर का जन्म मुंबई में बोनी कपूर और मोना शौरी कपूर के यहाँ हुआ था। उनकी एक बहन भी हैं जिनका नाम अंशुला कपूर हैा अर्जुन अपने परिवार के काफी करीब हैं। सबसे ज़्यादा वह अपनी बहन अंशुला के करीब हैं। अर्जुन सिर्फ 11 साल के ही थे जब उनके पिता ने श्रीदेवी से दूसरी शादी कर ली थी। इस सबका उन पर काफी गहरा असर पड़ा था। इतना की उन्होने फैसला कर लिया था की वह कभी शादी नहीं करेंगे। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि वह अपनी दोनों सौतेली बहनो जहान्वी और ख़ुशी से काम ही मिलते हैं क्यूंकि वह उनसे कोई रिश्ता नहीं रखना चाहते हैं।
अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत सहायक निर्देशक के रूप में फिल्म 'कल हो ना हो' से की थी। इसके बाद फिल्म 'सलाम-ए-इश्क में भी उन्होंने सहायक निर्देशक के रूप में काम किया। फिल्म 'नो एंट्री' और 'वांटेड' में उन्होंने सहयोगी निर्माता के तौर पर काम कियाा अभिनेता के तौर पर उन्होंने फिल्म 'इश्कजादे' से शुरूआत की थी। अर्जुन ने अपनी पहली ही फिल्म से लोगो के दिलों में जगह बना ली थी। बहुत कम समय में ही अर्जुन ने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है सिर्फ 6 साल में ही उन्होंने 'इशकज़ादे', '2 स्टेट्स', हॉफ गर्लफ्रेंड, मुबारकां जैसी हिट फ़िल्में दी हैं।
अर्जुन अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर भी सुर्ख़ियों में रहे हैं। सलमान खान की बहन अर्पिता से लेकर मलाइका अरोड़ा के साथ इनका नाम जुड़ चुका है। ख़बरें ये भी आईं थी कि अर्जुन आथिया शेट्टी को डेट कर रहे हैं। फ़िलहाल अर्जुन सिंगल हैं।
इस बार सबसे खास बात यह होगी की जिन सौतेली बहनो ख़ुशी और जहान्वी से वह कभी रिश्ता तक नही रखना चाहते थे इस बार इस ख़ुशी के मौके पर वह दोनों भी उनके साथ होंगी और शायद ये उनके अब तक के सबसे खास बर्थडे में से एक होगा।
हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपनी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग खत्म की है। विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा उनकी को स्टार के रूप में उनके साथ हैं। फिल्म इसी साल 19 अक्टूबर को रिलीज़ होगी।