लाइव न्यूज़ :

Birthday Special: फिल्मों में आने से पहले 140 किलो था अर्जुन कपूर का वजन, हीरो बनने की नहीं थी ख्वाहिश, फिर ऐसे बदल गई जिंदगी

By अमित कुमार | Updated: June 26, 2020 08:58 IST

एक वक्त था जब अर्जुन कपूर का वजन 140 किलो था। यही कारण था कि वह फिल्मों में नहीं आना चाहते थे, लेकिन फिर सलमान खान की मदद से उन्होंने खुद को फिट किया।

Open in App
ठळक मुद्दे अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत सहायक निर्देशक के रूप में फिल्‍म 'कल हो ना हो' से की थी।फिल्मों में आने से पहले अर्जुन का वजन 140 किलो था। अर्जुन ने शायद ही कभी सोचा था कि वह फिल्मों में हीरो बन पाएंगे। सलमान खान के साथ आज भले ही अर्जुन कपूर का रिश्ता खट्टा पड़ गया हो। लेकिन उन्हें हीरो बनाने में सलमान का अहम रोल है।

बॉलीवुड के हैंडसम एंड चार्मिंग बॉय अर्जुन कपूर आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। 1985 में अर्जुन कपूर का जन्म बोनी कपूर और मोना कपूर के घर हुआ था। अर्जुन कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी फिल्मों से ज्यादा अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। फिल्म जगत से जुड़े परिवार में पैदा होने के चलते फिल्म बिजनेस अर्जुन के लिए कोई नया नहीं था। बचपन से ही फिल्म के सेट्स और शूटिंग उनके लिए आम बात थी।

अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत सहायक निर्देशक के रूप में फिल्‍म 'कल हो ना हो' से की थी। इसके बाद फिल्‍म 'सलाम-ए-इश्‍क में भी उन्‍होंने सहायक निर्देशक के रूप में काम किया। फिल्‍म 'नो एंट्री' और 'वांटेड' में उन्‍होंने सहयोगी निर्माता के तौर पर काम किया अभिनेता के तौर पर उन्‍होंने फिल्‍म 'इश्‍कजादे' से शुरूआत की थी। बहुत कम समय में ही अर्जुन ने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है सिर्फ 6 साल में ही उन्होंने 'इशकज़ादे', '2 स्टेट्स', हॉफ गर्लफ्रेंड और मुबारकां जैसी हिट फ़िल्में दी हैं।

कभी हीरो बनने का नहीं देखा था सपना

फिल्मों में आने से पहले अर्जुन का वजन 140 किलो था। अर्जुन ने शायद ही कभी सोचा था कि वह फिल्मों में हीरो बन पाएंगे। अपने पुराने इंटरव्यू में वह खुद बताते हैं कि उनकी ख्वाहिश एक्टर बनने की नहीं थी। उन्होंने कभी भी हीरो बनने के बारे में नहीं सोचा था और इसकी वजह उनका वजन था। लेकिन सलमान खान की बहन अर्पिता से ब्रेकअप होने के बाद उनके लिए काफी कुछ बदल गया। 

अर्जुन कपूर को फिट करने में सलमान खान का अहम रोल 

सलमान खान के साथ आज भले ही अर्जुन कपूर का रिश्ता खट्टा पड़ गया हो। लेकिन उन्हें हीरो बनाने में सलमान का अहम रोल है। इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने खुद किया था। अर्जुन की फिटनेस को सुधारने में सलमान ने काफी मेहनत की थी। फिल्म सलाम-ए-इश्क के सेट पर सलमान ने अर्जुन को फिट करने की बात कही और अपनी फिल्म वांटेड के दौरान उन्हें पूरी ट्रेनिंग दी।

मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं अर्जुन कपूर

अर्जुन अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर भी सुर्ख़ियों में रहे हैं। सलमान खान की बहन अर्पिता को वह पहले डेट कर चुके हैं। इन दिनों अर्जुन मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अर्जुन-मलाइका ने अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया था। दोनों जल्द शादी भी कर सकते हैं। 

टॅग्स :बर्थडे स्पेशलअर्जुन कपूरबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच