बर्थडे स्पेशल: 20 साल की उम्र में 6 साल बड़ी ब्रिटिश एक्ट्रेस को दिल दे बैठे थे शशि कपूर, पढ़ें विदेशी दुल्हनियां से एक्टर की लव स्टोरी
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 18, 2019 08:43 IST2019-03-18T08:43:57+5:302019-03-18T08:43:57+5:30
शशि कपूर का जन्म 18 मार्च 1938 को कोलकाता में हुआ था। चाइल्ड एक्टर के तौर पर उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी।

बर्थडे स्पेशल: 20 साल की उम्र में 6 साल बड़ी ब्रिटिश एक्ट्रेस को दिल दे बैठे थे शशि कपूर, पढ़ें विदेशी दुल्हनियां से एक्टर की लव स्टोरी
अपनी सादगी और बेहतरीन अभिनय के दम पर फैंस के दिलों में घर करने वाले अभिनेता शशि कपूर का जन्मदिन है। खूबसूरत स्माइल से दर्शकों का दिल जीतने वाले शशि कपूर लड़कियों के फेवरेट हुआ करते थे। शशि कपूर का जन्म 18 मार्च 1938 को कोलकाता में हुआ था। चाइल्ड एक्टर के तौर पर उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन पचास के दशक में शशि कपूर अपने पिता के थियेटर से जुड़ गये थे। लेकिन इस कलाकार पर जहां हजारों लड़कियों मरती थीं वहीं इसका दिल पर भारत की धरती से दूर विदेशी बाला पर आया था। शशि और उनकी पत्नी जेनिफर लव स्टोरी सबसे हटकर है आइए आपको उससे रुबरु करवाते हैं-
पहली मुलाकात
शशि कपूर ने जेनिफर को पहली बार मुंबई के रॉयल ऑपेरा हाउस में देखा था। शशि कपूर ने जब स्टेज के पीछे पर्दा हटाकर ऑडियंस की तरफ देखा तो वहां जेनिफर को पहली नजर में ही दिल दे बैठे थे।इस विदेशी बाला के ऊपर उनका दिल इस एक नजर में ही आ गया
था।
साथ थिएटर
आई मुसीबत
अभी ये लव स्टोरी शुरू ही हुई थी कि इसमें मुसीबते आनी शुरू हो गई थीं। कहते हैं कि जेनिफर के पिता ने अपने थिएटर ग्रुप शेक्सपीयराना के लिए शशि कपूर को पृथ्वी थिएटर से उधार पर लिया था, लेकिन वह शशि और जेनिफर की शादी के खिलाफ थे। वह शशि का अंग्रेजी बोलने के तरीके की मजाक उड़ाया करते थे।लेकिन इश्क में डूबे शशि कहां पीछे हटने वाले थे।

