बिपाशा बसु बनी मां, करण सिंह ग्रोवर से शादी के 6 साल बाद बच्ची को दिया जन्म, देखें पहली झलक
By अनिल शर्मा | Updated: November 12, 2022 16:06 IST2022-11-12T15:45:51+5:302022-11-12T16:06:53+5:30
करण ने की बिपाशा से मुलाकात 'अलोन' के सेट पर हुई थी। दोनों ने कुछ सालों तक डेट करने के बाद शादी कर ली थी। गौरतलब है कि बिपाशा करण की तीसरी पत्नी हैं।

बिपाशा बसु बनी मां, करण सिंह ग्रोवर से शादी के 6 साल बाद बच्ची को दिया जन्म, देखें पहली झलक
मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाश बसु मां बन गई हैं। शनिवार (12 नवंबर) को बिपाशा ने एक बच्ची को जन्म दिया है। करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा ने पिछले दिनों कहा था कि वह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों अपने पहले बच्चे को लेकर काफी उत्साहित थे। मालूम हो कि करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा शादी के 6 साल बाद माता-पिता बने हैं। बिपाशा (43) और करण (40) ने 2016 में शादी की थी।
पिछले कई दिनों से बिपाशा के गर्भवती होने की खबरें सोशल मीडिया पर आ रही थीं, जिसकी 16 अगस्त को दंपति ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की। दंपति ने एक संयुक्त बयान में कहा था, ‘‘एक नया दौर, नयी रोशनी... हमें पहले से अधिक पूर्ण बना रही है। हमने जीवन का सफर अलग-अलग शुरू किया था, फिर हम मिले और तभी से साथ हैं। केवल दो लोगों के लिए इतना प्यार थोड़ा अधिक था, इसलिए जल्द हम दो से तीन होने जा रहे हैं।’’
बच्ची के जन्म से पहले ही बिपाशा ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू के में कहा था कि वह चाहती हैं कि उनके घर बेबी गर्ल का जन्म हो। मीडिया से बातचीत में बिपाशा ने कहा- 'जब भी बच्चे की बात आती थी, तो वो और करण हमेशा चाहते हैं कि घर पर बेटी का जन्म हो।
करण ने की बिपाशा से मुलाकात 'अलोन' के सेट पर हुई थी। दोनों ने कुछ सालों तक डेट करने के बाद शादी कर ली थी। गौरतलब है कि बिपाशा करण की तीसरी पत्नी हैं। इससे पहले करण ने टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट और श्रद्धा निगम के साथ शादी की थी। हालांकि दोनों शादियां कुछ ही समय बाद टूट गईं।