लाइव न्यूज़ :

राजद टिकट पर खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी लड़ेंगी चुनाव, पवन सिंह के बाद एक और भोजपुरी स्टार की एंट्री

By एस पी सिन्हा | Updated: October 3, 2025 17:27 IST

ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव ने शुक्रवार को पटना में मीडिया से बात करते हुए अपनी पत्नी चंदा देवी के राजद से चुनाव लड़ने की भी जानकारी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा से पवन सिंह की मुलाकात केवल व्यक्तिगत थी।राजनीति में कभी-कभी लोग बेवजह बहस या विवाद में पड़ जाते हैं।मेरी पत्नी का राजनीति में कदम उठाना उनके अपने विचार और समाज सेवा के इरादे का परिणाम है।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार भोजपुरी सिनेमा से जुडे अभिनेताओं-गायकों की भरमार दिख सकती है। इस कड़ी में भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह के बाद अब ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव ने शुक्रवार को पटना में मीडिया से बात करते हुए अपनी पत्नी चंदा देवी के राजद से चुनाव लड़ने की भी जानकारी दी है। खेसारी लाल यादव ने अपने अंदाज में पवन सिंह की राजनीति की ओर रुझान की तारीफ करते हुए कहा कि पहले वो केवल गायक थे, लेकिन अब वो राजनेता बन गए हैं। उनका पावर अब राजनीति के क्षेत्र से शुरू होगा।

उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की राजनीतिक यात्रा का समर्थन या विरोध करना व्यक्तिगत राय पर निर्भर करता है और इस मामले में उन्होंने पवन सिंह की सोच को समझने की कोशिश की। खेसारी लाल यादव ने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा से पवन सिंह की मुलाकात केवल व्यक्तिगत थी।

उन्होंने बताया कि उस समय भी वो सही थे और मुझे लगता है कि इस समय भी शायद सही होंगे। उनके पास अपनी विचारधारा है, जिसे उन्होंने अपनाया है। राजनीति में कोई दुश्मन नहीं होता और मैं मानता हूं कि किसी भी राजनीतिक संघर्ष में केवल हित शामिल होते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राजनीति में कभी-कभी लोग बेवजह बहस या विवाद में पड़ जाते हैं।

खेसारी ने कहा कि हम लोग कभी-कभी एक राजनेता के लिए लड़ जाते हैं, लेकिन मन में कभी भी किसी के प्रति नफरत नहीं होती। यह केवल विचारों और नीतियों का संघर्ष होता है। मेरे ख्याल से इस बार भी पवन सिंह अपनी राजनीति में सफल होंगे और उनकी सोच में स्पष्टता रहेगी। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी का राजनीति में कदम उठाना उनके अपने विचार और समाज सेवा के इरादे का परिणाम है।

मैं हमेशा उनके निर्णय का समर्थन करता हूं और उनका हौसला बढ़ाऊंगा। बिहार की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी और सक्रियता बढ़ रही है और मुझे गर्व है कि मेरी पत्नी भी इस दिशा में कदम उठा रही हैं। खेसारी लाल यादव ने कहा कि मैं रिश्तों को बचाने का प्रयास करता हूं। राजनीति में ना तो इमोशन होता है और ना ही दर्द होता है।

इसमें सिर्फ बिजनेस और धंधे होते हैं। उन्होंने कहा मेरा काम अलग है, मैं कलाकार हूं। उल्लेखनीय है बिहार विधानसभा चुनाव में भोजपुरी सितारों का जमावड़ा लगने की संभावना व्यक्त की जा रही है। एक और भोजपुरी कलाकार रितेश पांडेय भी चुनावी मैदान में ताल ठोकने को बेचैन दिखा रहे है।

ऐसे में पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे सुपरस्टार्स की राजनीतिक भागीदारी चुनावी परिदृश्य को और रोचक बना रही है। भविष्य में पवन सिंह और चंदा देवी जैसे नामों की राजनीतिक गतिविधियों पर नजर रखना दिलचस्प होगा।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025भोजपुरीखेसारी लाल यादवपवन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः निशांत कुमार, रामनाथ ठाकुर, हरिवंश नारायण सिंह और पवन सिंह हो सकते प्रत्याशी?, बीजेपी-जदयू ने नाम किए फाइनल?

भारत'धृतराष्ट्र' हैं लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की तुलना 'दुर्योधन' से?, मैथिली ठाकुर पर खेसारी लाल यादव बोले- ज्ञान अभी बहुत कम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस