Bigg Boss: बिग बॉस फेम अर्शी खान सड़क दुर्घटना में घायल, अस्पताल में भर्ती
By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 22, 2021 16:37 IST2021-11-22T16:34:06+5:302021-11-22T16:37:52+5:30
Bigg Boss: अर्शी खान दिल्ली में शूटिंग कर रही थीं। अभिनेत्री को बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पूरा विवरण अभी तक सामने नहीं आया है। अभिनेत्री अस्पताल में भर्ती हैं। (file photo)
Bigg Boss: बिग बॉस फेम अर्शी खान सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गईं। दिल्ली में शूटिंग कर रही थी। अभिनेत्री को बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अर्शी खान के करीबी ने बताया कि एक कार में थी। दुर्घटना दिल्ली के शिवालिक रोड के मालवीय नगर के पास हुई। पूरा विवरण अभी तक सामने नहीं आया है। अभिनेत्री अस्पताल में भर्ती हैं। परिवार ने जवाब दिया और उसके दुर्घटना की खबर की पुष्टि की।
अर्शी खान की बात करें तो वह 'विश' और 'सावित्री देवी कॉलेज एंड हॉस्पिटल' जैसे टेलीविजन शो में नजर आ चुकी हैं और अब आने वाली बॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी। बिग बॉस में नजर आ चुकी हैं। पुलिस मामले की जांच तक रही हैं। वह बिग बॉस 11 में नजर आई थीं, जहां वह अक्सर हितेन तेजवानी के साथ फ्लर्ट करती रहती थीं। अर्शी खान को आखिरी बार बिग बॉस 14 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर देखा गया था।