बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट के साथ हुई मारपीट, बदमाशों से महिला को बचाने के दौरान हुआ हादसा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 9, 2020 12:57 IST2020-03-09T12:57:47+5:302020-03-09T12:57:47+5:30

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day 2020) यानी 8 मार्च की सुबह 4 बजे की सुबह आरजे प्रीतम अपनी पत्नी के साथ कार से जा रहे थे।

bigg boss 8 pritam singh was beaten up with sticks | बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट के साथ हुई मारपीट, बदमाशों से महिला को बचाने के दौरान हुआ हादसा

बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट के साथ हुई मारपीट, बदमाशों से महिला को बचाने के दौरान हुआ हादसा

Highlightsबिग बॉस 8 (Bigg Boss) में नजर आ चुके आरजे प्रीतम से भरा कौन रूबरू नहीं है। प्रीतम ने बिग बॉस के जरिए फैंस के बीच अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है।


बिग बॉस 8 (Bigg Boss) में नजर आ चुके आरजे प्रीतम से भरा कौन रूबरू नहीं है। प्रीतम ने बिग बॉस के जरिए फैंस के बीच अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। अब प्रीतम को लेकर एक चौंकान वाला मामला सामने आ रहा है। दरअसल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day 2020) यानी 8 मार्च की सुबह 4 बजे की सुबह आरजे प्रीतम अपनी पत्नी के साथ कार से जा रहे थे। उसी वक्त किसी को बचाने के चक्कर में वह पिट गए हैं।

जब वह सुबह अपनी पत्नी के साथ जा रहे थे। उसी समय एक लड़की और लड़के को कुछ लोग मार रहे थे। ऐसे में मारपीट देखकर प्रीतम अपनी कार उनको बचाने के लिए उतरे तो उन बदमाशों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं उनकी कार को भी नुकसान पहुंचाया है।

मुंबई मिरर में छपी खबर के मुताबिक पत्नी के कहने पर महिला को बचाने उतरे थे इतने में बदमाशों ने उनको हॉकी से पीटना शुरू कर दिया और उनकी कार पर भी पत्थर फेंकें। जिस दौरान ये सब हो रहा था वहां मौजूद लोगों ने उनकी नदद के लिए कुछ नहीं किया। इस घटना में महिला के साथी लड़के को काफी चोट भी आई।



फिलहाल इस घटना के बाद कई लड़कों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी जानकारी प्रीतम ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। आरजे प्रीतम ने ट्विटर पर लिखा कि बंगुर नगर सिग्नल के पास एक लड़के और लड़की को बुरी तरह से पीटा जा रहा था। जब मैंने ये देखा तो अपनी कार रुका दी और उसकी मदद करने के कोशिश की। जिसमें उन्होंने मेरी कार को नुकसान पहुंचाया और मुझे भी मारा। इस घटना में लड़के को बुरी तरह से चोट लगी है और उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस ट्वीट में आरजे प्रीतम ने मुंबई पुलिस और शिवसेना को भी टैग किया था।

Web Title: bigg boss 8 pritam singh was beaten up with sticks

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे