लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 की प्रतिभागी पर जातिवादी टिप्पणी, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने कार्रवाई करने की मांग की, जानें क्या है पूरा मामला

By भाषा | Updated: December 29, 2022 22:15 IST

Bigg Boss 16: महाराष्ट्र सरकार, राज्य पुलिस, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, एंडेमोल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, वायकॉम 18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड और कलर्स टीवी को नोटिस जारी किया।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस की टिकट पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन वह जीत नहीं पायी थीं।संविधान के अनुच्छेद 338 के तहत उसे दी गयी शक्तियों के अनुसार इस मामले की जांच करने का फैसला किया।

Bigg Boss 16: राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) ने बिग बॉस 16 की प्रतिभागी अर्चना गौतम के खिलाफ कथित तौर पर जातिवादी टिप्पणी करने के लिए सह-प्रतिभागी विकास मनकतला के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

टीवी रियलिटी शो के बुधवार को प्रसारित हुए एक एपिसोड के दौरान यह कथित टिप्पणी की गयी। महाराष्ट्र सरकार, राज्य पुलिस, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, एंडेमोल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, वायकॉम 18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड और कलर्स टीवी को जारी नोटिस में आयोग ने कहा कि मनकतला द्वारा गौतम को ‘‘नीची जाति के लोग’’ बुलाने के संबंध में सोशल मीडिया के जरिए मिली सूचना पर स्वत: संज्ञान लिया गया है। गौतम ने कांग्रेस की टिकट पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन वह जीत नहीं पायी थीं।

एनसीएससी ने कहा कि भारतीय कानून के अनुसार, ‘‘यह साफ तौर पर अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कानून के तहत दंडनीय अपराध है और आयोग ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 338 के तहत उसे दी गयी शक्तियों के अनुसार इस मामले की जांच करने का फैसला किया है।’’ उसने नोटिस में कहा, ‘‘आपसे इस नोटिस के प्राप्त होने के सात दिन के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट सौंपने का अनुरोध किया जाता है।’’ 

टॅग्स :बिग बॉसमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस