Bigg Boss 14: निक्की तंबोली बेघर, वीडियो शेयर कर कहा-ऐसा सफर जो ताउम्र याद रखूंगी, शुक्रिया सलमान खान

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 7, 2020 14:17 IST2020-12-07T14:14:22+5:302020-12-07T14:17:24+5:30

बिग बॉस-14 के फिनाले वीक में चार फाइनिस्ट बच गए हैं। एजाज खान, अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक और जैस्मिन भसीन हैं। हालांकि बिग-बॉस में अभी काफी मजा आने वाला है।

Bigg Boss 14 nikki tamboli gets emotional after her eviction shares video during finale week | Bigg Boss 14: निक्की तंबोली बेघर, वीडियो शेयर कर कहा-ऐसा सफर जो ताउम्र याद रखूंगी, शुक्रिया सलमान खान

निक्की ने शो के होस्ट सलमान खान की काफी तारीफ की हैं। (फोटो-इंस्टाग्राम)

Highlightsबिग बॉस-14 में छह एक्स कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं। राहुल वैद्य भी बिग बॉस घर से बाहर हो गए।

मुंबईः  'बिग बॉस 14' से निक्की तंबोली बाहर हो गई हैं। मिड वीक इविक्शन में वह घर से बेदखल हुईं। फैन के लिए वीडियो शेयर किया है।

निक्की तंबोली ने बेघर होने के बाद अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। निक्की ने शो के होस्ट सलमान खान की काफी तारीफ की हैं। हालांकि उनके प्रशंसक को विश्वास नहीं हो रहा है। क्योंकि बिग बॉस में निक्की खुलकर अपनी बात रखती थीं।

बिग बॉस से निकलने के बाद निक्की तंबोली ने भावुक पोस्ट किया। वीडियो के साथ लिखा है, एक यात्रा था, जिसे मैं जीवन भर संजो कर रखूंगा। विशेष रूप से सलमान खान को, जो हमेशा मेरे लिए बहुत ही प्रशंसनीय और दयालु थे। हमेशा सही रास्ते से मुझे मार्गदर्शन देने के लिए धन्यवाद! मैं आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं और आपने मुझे बहुत प्यार दिया और मेरे खेल की सराहना की। मुझे जो कुछ भी मिला है, मैं उसके लिए वास्तव में धन्य और आभारी हूं। मैं उस सबके लिए सच में खुशनसीब हूं जो मुझे मिला है। धन्यवाद।

फिनाले वीक में निक्की तंबोली के घर से बाहर होने पर दर्शक ही नहीं एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट भी हैरान है। काम्या पंजाबी, शैफाली बग्गा, देवोलिना भट्टाचार्जी डायंड्रा सोरेस और मनु पंजाबी ने कहा कि यह शॉक्ड न्यूज है।

काम्या पंजाबी लगातार बिग बॉस को फॉलो करती हैं। ट्वीट कर कहा कि तंबोली ने सभी को हंसाया। लोगों ने काफी एन्जॉय किया। मैंने भी। आपको बहुत बहुत सारा प्यार और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

देवोलिना ने कहा कि बहुत अच्छा खेला। सभी ने भरपूर एन्जॉय किया।

Web Title: Bigg Boss 14 nikki tamboli gets emotional after her eviction shares video during finale week

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे