Bigg Boss 14: बिग बॉस के घर में कविता कौशिक ने जान कुमार को बताया चमचा, अली गोनी से हुई लड़ाई

By स्वाति सिंह | Updated: November 16, 2020 14:33 IST2020-11-16T14:30:50+5:302020-11-16T14:33:48+5:30

प्रोमो में साफ देखा जा सकता है कि कविता कौशिक और अली गोनी के बीच अब जंग दिखने वाली है। इस वीडियो में कविता कौशिक ने अली पर ग्रुप में रहकर खेलने का आरोप लगाया।

Bigg Boss 14: Kavita Kaushik tells Jan Kumar in the house of Bigg Boss, fight with Ali Goni | Bigg Boss 14: बिग बॉस के घर में कविता कौशिक ने जान कुमार को बताया चमचा, अली गोनी से हुई लड़ाई

अगले एपिसोड में कविता कौशिक का एक अलग अंदाज दिखने वाला है।

Highlightsराहुल वैद्य ने जान कुमार को नल्ला कहा। जान ने निक्की तंबोली को डबल ढोलकी कह दिया।

Bigg Boss 14: बिग बॉस 14 के दिवाली स्पेशल वीकेंड का वार में सभी घरवालों ने घर में कव्वाली वाली महफिल में एक-दूसरे पर जमकर मारे। इस दौरान राहुल वैद्य ने जान कुमार को नल्ला कहा। वहीं, जान ने निक्की तंबोली को डबल ढोलकी कह दिया। अगले एपिसोड में कविता कौशिक का एक अलग अंदाज दिखने वाला है।

मेकर्स ने एक प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो में साफ देखा जा सकता है कि कविता कौशिक और अली गोनी के बीच अब जंग दिखने वाली है। इस वीडियो में कविता कौशिक ने अली पर ग्रुप में रहकर खेलने का आरोप लगाया। कविता कहती है कि वह इंडिविजुअल खेल रही हैं और अच्छा खेल रही हैं। इसी बीच कविता जान कुमार का चमचा भी कह देती हैं।

इसके बाद नॉमिनेशंस होता है और घर के 6 सदस्य इस लिस्ट में आ जाते हैं। अली कैप्टन हैं, इसलिए वह इस नॉमिनेशंस से सुरक्षित हैं, लेकिन उन्होंने इस लिस्ट में निक्की तंबोली, कविता कौशिक और रुबीना का नाम लिया।
 

Web Title: Bigg Boss 14: Kavita Kaushik tells Jan Kumar in the house of Bigg Boss, fight with Ali Goni

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे