लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 14: बिग बॉस में आया ट्विस्ट, कविता कौशिक और निशांत घर से बेघर होंगे, जैस्मिन भसीन पर भी गिरी गाज!

By स्वाति सिंह | Updated: November 2, 2020 15:29 IST

Bigg Boss 14: इस हफ्ते बिग बॉस के घर में डबल इविक्शन होने वाला है और बताया जा रहा है कि उसमें कविता कौशिक और निशांत इविक्ट हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस 14 में सोमवार को डबल एव‍िक्शन के तौर पर ट्व‍िस्ट देखने को मिलेगा। आज कविता कौशिक और निशांत सिंह मलखानी के बेघर हो सकते हैं।

बिग बॉस 14 में सोमवार को डबल एव‍िक्शन के तौर पर ट्व‍िस्ट देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि आज कविता कौशिक और निशांत सिंह मलखानी के बेघर हो सकते हैं। 'बिग बॉस' से जुड़ी अपडेट देने वाले 'द खबरी' ने ट्वीट किया है कि इस हफ्ते डबल इविक्शन में कविता कौशिक और निशांत सिंह मलखानी बाहर हो गए हैं। इनमें से एक को ऑडियंस के वोट तो दूसरे को घरवालों के फैसले के आधार पर बेघर किया गया हैं।

मालूम हो कि पिछले दो हफ्तों के एव‍िक्शन में सारा गुरपाल और शहजाद देओल घर से बाहर हुए थे। वहीं, तीसरे हफ्ते कोई एव‍िक्शन नहीं हुआ, पर अब शो के चौथे हफ्ते में दो लोग घर से बेघर होते नजर आएंगे। पहले खबर थी कि घर से बाहर जाने वाले सदस्य का फैसला ऑड‍ियंस वोट से किया जाएगा। लेक‍िन फिर इसमें भी ट्व‍िस्ट लाते हुए सलमान खान ने बताया कि एव‍िक्शन का फैसला ऑड‍ियंस वोट के साथ-साथ घर के सदस्य भी करेंगे।

ऐसे में ये एव‍िक्शन तो मजेदार होने वाला है। इस हफ्ते एव‍िक्शन की तलवार रुबीना दिलैक, निशांत मलकानी, जैस्मिन भसीन और कव‍िता कौश‍िक पर लटक रही है। ये चारों ही रेड जोन में हैं और इनमें से ही कोई दरवाजे के बाहर जाने वाला है। 

वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, बताया जा रहा है कि जैस्मिन भसीन को भी घर से बेघर कर दिया गया है। बिग बॉस जब आधी रात में डबल इविक्शन की घोषणा करते हैं और सभी घरवालों से पूछते हैं कि किसे बेघर किया जाए तो एजाज़ निशांत मलखानी और कविता कौशिक का नाम लेते हैं और कहते हैं कि निशांत पल-पल अपना रंग बदलते हैं और कविता घर में सभी के बारे में बकवास बातें बोलती रहती हैं। वहीं राहुल वैद्य और निक्की तंबोली निशांत व जैस्मिन भसीन का नाम लेते हैं।

बता दें कि इस हफ्ते वीकेंड का वार की बात करें तो शो में सबसे पहले सिंगर सुनिध‍ि चौहान ने अपने सुरों के सरगम से शाम का माहौल जमाया। उनके बाद बिग बॉस की एक्स-कंटेस्टेंट शहनाज गिल आईं। उन्होंने कंटेस्टेंट्स के साथ एक मजेदार गेम खेला और एजाज खान और पव‍ित्रा पुनिया को अपना फेवरेट कपल बताया। 

टॅग्स :बिग बॉससलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस