लाइव न्यूज़ :

आखिर क्यों Bigg Boss 13 बंद करने की मांग कर रहे हैं लोग? सामने आई ये चौंकाने वाली वजह

By ज्ञानेश चौहान | Updated: October 6, 2019 15:51 IST

ट्विटर पर कुछ इस तरह के हैशटैग्स ट्रेंड करने लगे हैं... #UnsubscribeColoursTV, #Boycott_BigBoss, #JehadFelataBigBoss. लेकिन अब सवाल ये है कि लोग ऐसा क्यों कर रहे हैंय़

Open in App
ठळक मुद्देएक यूजर ने लिखा- आप लालच में लड़कियों से ये सब कराते हुए लव जेहाद को बढ़ा रहे हो इस विरोध से बिग बॉस के मेकर्स के लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है।

रिएलिटी शो 'बिग बॉस' जिसे टीवी का सबसे विवादित शो भी कहा जाता है। जब भी इसका नया सीजन शुरू होता है, कोई न कोई बवाल खड़ा हो ही जाता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। ये विवाद इतना बढ़ गया है कि सोशल मीडिया पर अब लोग इस शो को बंद करने की मांग तक कर रहे हैं। कई लोग तो सलमान खान को ब्लॉक करके स्क्रीनशॉट भी शेयर कर रहे हैं।

ट्विटर पर कुछ इस तरह के हैशटैग्स ट्रेंड करने लगे हैं... #UnsubscribeColoursTV, #Boycott_BigBoss, #JehadFelataBigBoss. लेकिन अब सवाल ये है कि लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं तो हम आपको बता दें कि इसके पीछे एक बड़ी और चौंकाने वाली वजह है। 

विवाद की वजह ये है

दरअसल, इस बार सलमान खान ने कंटेस्टेंट के घर में एंट्री करने से पहले ही ये तय कर दिया था कि उनका BFF (बैड फ्रेंड फॉरएवर) कौन होगा। BFF वाले कॉन्सेप्ट के तहत इस बार एक बेड पर दो लोग साथ में सोएंगे। वहीं शुरुआत से ही 'बिग बॉस 13' में एक लड़का और एक लड़की साथ में बेड शेयर कर रहे हैं। लोग इसी फॉर्मेट का विरोध कर रहे हैं।

नेताओं के भी आ रहे हैं रिएक्शन्स

बिग बॉस 13 को लेकर नेताओं के रिएक्शन्स भी सामने आने लगे हैं। बीजेपी के नेता सत्यदेव पचौरी ने नाराजगी भरा ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, 'बिग बॉस नहीं है ये, अय्याशी का अड्डा बना रहे हैं, ऐसे शो का पूर्ण रूप से विरोध और इसे बंद करना चाहिए। खैर मैंने आज तक इसका एक भी एपिसोड नहीं देखा है बस ऐसे ही जानकारी मिलती है। ऐसे प्रोगामों को देख कर समाज में गंदगी फैल रही है इस पर तुरंत बैन लगना चाहिए। #UnsubscribeColoursTV'।

लव जेहाद भी आया सामने

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'सलमान जी फिल्मी पर्दे पर देशभक्त का रोल करने वाला, bigg boss में इतना गिर गया। पैसे के लिए ये गलत देख कर आंखें बंद कर ली हैं या आप परोक्ष रूप से पैसों के लालच में लड़कियों से ये सब कराते हुए लव जेहाद को बढ़ा रहे हो? आप भी किसी को बहन मानते हो ना?' 

क्या होगा बिग बॉस का?

इन सब ट्विट्स को देखकर लगता है कि वाकई इससे बिग बॉस के मेकर्स के लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है। अब आगे देखना ये है कि इस तरह के विरोध और कितना आगे बढ़ेगा? विरोध देखने के बाद इस फॉर्मेट को बदला जाता है या नहीं? ये सब तो वक्त ही बताएगा।

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13सलमान खानबिग बॉसवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस