बॉलीवुड के इस एक्टर को डेट कर रही हैं भूमि पेडनेकर, जानिए कौन है लकी मैन
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 16, 2019 10:03 IST2019-08-16T10:03:23+5:302019-08-16T10:03:23+5:30
भूमि पेडनेकर ने रिलेशनशिप या डेटिंग के बारे में पूछा जाता है तो वह हमेशा कहती हैं कि ह अपने काम के साथ रिलेशनशिप में हैं। मगर अब खबरों के मुताबिक भूमि पेडनेकर इस एक्टर को डेट कर रही हैं।

बॉलीवुड के इस एक्टर को डेट कर रही हैं भूमि पेडनेकर, जानिए कौन है लकी मैन
दम लगा के हइशा फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाला भूमि पेडनेकर ने बहुत कम समय में फैंस से बीच अलग पहचान बना ली है। भूमि के बॉलीवुड में करियर को करीब 4 साल हो गए हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अलग अलग करिदारों से मोहित किया है। इन दिनों एक्ट्रेस अपने अफेयर को लेकर चर्चा में हैं।
मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक भूमि इन दिनों रिलेशनशिप में हैं। एक्ट्रेस ने अपने लिए स्पेशल इंसान ढूंढ लिया है। मुंबई मिरर की खबर के अनुसार भूमि इन दिनों मित्रों एक्टर और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी को डेट कर रही हैं।
कहा जा रहा है दोनों काफी समय से एक दूसरो को डेट कर रहे हैं। हाल ही में भूमि को जैकी की कार में भी देखा गया था। यानि कि अब जैकी और भूमि के रूप में बॉलीवुड को नया कपल मिलने वाला है।
हालांकि अभी इन खबरों को कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। तो इनको पूरी तरह से सच भी नहीं कहा जा सकता है। ये भी हो सकता है कि जैकी और भूमि केवल दोस्त ही हों।
भूमि के वर्कफंट की बात करे तो इस समय भूमि के पास कई प्रोजेक्ट हैं।तुषार हिरानंदानी की सांड की आंख है। इस फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू लीड रोल में हैं। मुद्दसर अजीज की पति पत्नी और वो में कार्तिक आर्यन के साथ एक्ट्रेस नजर आएंगी।इसके अलावा बाला में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आने वाली हैं। साथ ही विक्की कौशल के साख भूत- पार्ट वनः द हॉन्टेड शिप में नजर आएंगी।
