खेसारी लाल यादव का नया गाना 'जवानी के आग है, टेंकर से ना बुती' रिलीज, यूट्यूब पर जमकर देख रहे फैंस

By अमित कुमार | Updated: April 20, 2020 20:06 IST2020-04-20T20:06:28+5:302020-04-20T20:06:28+5:30

खेसारी लाल ने खुद ही 'सजी ना सेज' गाने में आवाज दी है। वहीं गाने के बोल कुंदन प्रीत ने लिखे हैं जबकि संगीत लॉर्ड जी का दिया हुआ है।

bhojpuri stars Khesari Lal Yadav Ek Saazish Jaal New Song trending on youtube | खेसारी लाल यादव का नया गाना 'जवानी के आग है, टेंकर से ना बुती' रिलीज, यूट्यूब पर जमकर देख रहे फैंस

(फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

Highlights भोजपुरी फिल्म 'एक साजिश जाल' का यह गाना फैंस के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है।प्यारे लाल यादव, आजाद सिंह और श्याम देहाती ने इस गाने को लिखा है।

लॉकडाउन के बीच भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के गाने लगातार रिलीज किए जा रहे हैं। खेसारी का एक और नया गाना 'जवानी के आग है, टेंकर से ना बुती' यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने सुर दिए हैं। वहीं प्यारे लाल यादव, आजाद सिंह और श्याम देहाती ने इस गाने को लिखा है।  

भोजपुरी फिल्म 'एक साजिश जाल' का यह गाना फैंस के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। महज दो दिनों के भीतर ही गाने को करीब साढ़े तीन लाख लोग दे चुके हैं। इससे पहले खेसारी का गाना 'सजी ना सेज' भी रिलीज होते ही लोगों के बीच काफी पसंद किया गया था। खेसारी लाल ने खुद ही 'सजी ना सेज' गाने में आवाज दी है। वहीं गाने के बोल कुंदन प्रीत ने लिखे हैं जबकि संगीत लॉर्ड जी का दिया हुआ है। 

खेसारी को पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला' से मिली। अपनी गायकी में वे अपनी ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं। खेसारी लाल शुरुआत से ही लोक गायक और साथ ही वो अच्छे डांसर भी हैं। शुरुआत में उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा और ऑर्केस्ट्रा में डांस करते थे। इसके अलावा परिवार का गुजारा करने के लिए उन्होंने लिट्टी-चोखा भी बेचते थे। 

कुछ सालों बाद उन्होंने भोजपुरी एल्बम में गाना शुरू किया, जिससे उन्हें उत्तर प्रदेश, बिहार व झारखण्ड और जहां भोजपुरी बोली जाती है। उन्होंने सैकड़ों भोजपुरी हिट गीत गाए पियवा गए रे हमर सऊदी रे भौजी, सैयां अरब गइले ना, सैयां आइबा की न आइबा और लहंगा में मीटर उनके प्रसिद्ध एल्बम गीत है। 2012 में आई फिल्म 'साजन चले ससुराल' से उन्होंने बड़े पर्दे पर कदम रखा और फिल्म सुपरहिट हो गई।

Web Title: bhojpuri stars Khesari Lal Yadav Ek Saazish Jaal New Song trending on youtube

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे