ये हैं भोजपुरी की ग्लैमरस हीरोइन, जो बॉलीवुड हीरोइनों की पल भर में छुट्टी कर दें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 20, 2020 12:16 IST2020-02-20T12:16:31+5:302020-02-20T12:16:31+5:30

भोजपुरी सिनेमा की कई अभिनेत्रियां हैं जो अपनी खूबसूरती के लिए पहचानी जाती हैं। ये अभिनेत्रियां किसी भी मामले में आज के समय में बॉलीवड का अभिनेत्रियों से कम नहीं हैं।

bhojpuri popular actress akshara singh monalisa rinku ghosh and amrapali dubey vs bollywood actress | ये हैं भोजपुरी की ग्लैमरस हीरोइन, जो बॉलीवुड हीरोइनों की पल भर में छुट्टी कर दें

ये हैं भोजपुरी की ग्लैमरस हीरोइन, जो बॉलीवुड हीरोइनों की पल भर में छुट्टी कर दें

Highlightsभोजपुरी सिनेमा की हीरोइन आज हीरो को पीछे छोड़ रही हैंपर्दे पर फैंस हीरो से ज्यादा हीरोइन के जलवे देखना पसंद कर रहे हैं

भोजपुरी सिनेमा आज हीरो के साथ हीरोईन के कारण भी आगे बढ़ रहा है। । उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल के पूर्वांचल के नाम से जाना जाने वाले इलाकों में भोजपुरी फिल्मों को जमकर देखा जा रहा है। जबकि धीरे-धीरे कर के दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में भोजपुरी फिल्में सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों परा कब्जा जमा रही हैं। इसका दूसरा सबसे खास कारण भोजपुरी फिल्मों की हीरोइनें हैं।

ये अभिनेत्रियां किसी भी मामले में आज के समय में बॉलीवड का अभिनेत्रियों से कम नहीं हैं। अभिनय से लेकर खूबसूरत में तक ये बॉलीवुड की एक्ट्रेस को मात देती हैं। वहीं, अगर ग्लैमर और स्टाइल की बात की जाए तो यहां भी ये बहुत आगे हैं। आज हम आपको भोजपुरी सिनेमा की बेहतीन अदाकाराओं से रुबरु करवातें हैं जो किसी से कम नहीं है।
 

 

आम्रपाली दुबे

आम्रपाली ने भोजपुरी फिल्मों की शुरुआत गायक से एक्टर बनने के लिए स्ट्रगल कर रहे फेमस एक्टर दिनेश यादव उर्फ निरहुआ के साथ की। आम्रपाली दुबे क्षेत्र की सबसे पापुलर हीरोइन हो गई हैं। 'निरुहुआ हिन्दुस्तानी, पटना से पाकिस्तान, निरहुआ रिक्‍शावाला' तक यह जोड़ी जमी रही। आम्रपाली के काम को फैंस हमेशा पसंद करते हैं

 

रानी चटर्जी

भोजपुरी सिनेमा में आने से पहले रानी चटर्जी मिस कोलकाता भी रह चुकी हैं। इंस्पेक्टर एंड चादनी में वह मुख्य किरदार में आई और छा गईं। अब वह अकेले दम पर फिल्में चलाने का भी माद्दा रखती हैं। रानी की  हर एक  फिल्म फैंस को भा जाती है। फैंस को उम्मीद है एक दिन वह बॉलीवुड में भी कदम रखेंगी।

मोनालीसा

भोजपुरी इंडस्ट्री से मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव जैसे सितारे बिग बॉस में जाकर आ चुके हैं। लेकिन जब मोनालिसा यहां गईं तो भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में जानने का भारत भर को मौका लगा। मोनालिसा अभी तक 50 से ज्‍यादा फिल्‍में कर चुकी हैं। इसके बाद से अब वह हिन्दी सिनेमा के छोटे पर्दे पर भी धमाल मचा रही हैं

अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह इन दिनों इंडस्ट्री सबसे ज्यादा चर्चित अभिनेत्री हैं। अपनी फिल्मों से ज्यादा अफेयर के लिए चर्चा में रहती हैं। पपन सिंह के साथ के उनके अफेयर ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। इससे पहले उनकी खेसारी लाल यादव के साथ कथ‌ित तौर पर अफेयर रहने की चर्चाएं रहीं। उन्होंने 2010 में फिल्‍म ‘सत्‍यमेव जयते’ से शुरुआत की थी। इसके अलावा ‘रामपुर का लक्ष्मण’, ‘ठोक देब’, ‘बलमा बिहारवाला’ और ‘दिलेर’ जैसी फिल्‍में की हैं।

अंजना सिंह आईं और छा गईं

अंजना सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री में उस अभिनेत्री के तौर पर जाना जाता है जिसने जिसने सिर्फ दो साल के अपने कॅरियर में ही 25 फिल्‍में साइन कर डालीं। इससे पहले महुआ टीवी आने वाले धारावाहिक 'भाग ना बांचे कोई' में मुख्य किरदार में थीं। 

प्रियंका पंड‌ित

प्रियंका पंड‌ित ने खेसारी लाल यादव के साथ 'जानेमन, जो जीता वही सिकंदर' और पवन सिंह के साथ 'लागी छूटे ना रामा' जैसी फिल्में की हैं और हिट रही हैं।

काजल राघवानी

भोजपुरी सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में से एक 'पटना से पाकिस्तान' का दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे का साथ हिस्सा थीं। वह 'दूसरी औरत' के लिए सबसे मुफीद एक्ट्रेस हैं।

पाखी हेगड़े

पाखी ने भोजपुरी फिल्मों के रास्ते बॉलीवुड में आने की भी राह देख रही हैं। वह अमिताभ के साथ 'गांव देवी' के साथ काम कर चुकी हैं। 'प्यार मोहब्बत जिंदाबाद' में वह प्रमुख भूमिका में थीं।

रिंकू घोष 

स्‍थानीय सिनेमा अवार्ड में अपनी फिल्म बिदाई के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड जीत चुकी हैं रिंकू घोष। रवि किशन के साथ फिल्म संसार में उनकी जोड़ी बनी। उन्‍होंने ‘रखवाला’, ‘सजनवा तोहरे खातिर’ और ‘गठबंधन प्‍यार के’ जैसी फिल्में की हैं।

 

 

Web Title: bhojpuri popular actress akshara singh monalisa rinku ghosh and amrapali dubey vs bollywood actress

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे