ज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

By एस पी सिन्हा | Updated: March 25, 2026 18:13 IST2026-03-25T18:12:21+5:302026-03-25T18:13:17+5:30

कानूनी जानकारों का मानना है कि दोनों पक्षों के बीच बढ़ती दूरियों और ज्योति सिंह की अनुपस्थिति के कारण यह कानूनी लड़ाई अभी और लंबी खिंच सकती है।

Bhojpuri film actor and singer Pawan Singh said court I don't want to live with Jyoti Singh and I want a divorce | ज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

file photo

Highlightsज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहते और तलाक चाहिए।ज्योति सिंह किन्हीं कारणों से उपस्थित नहीं हो सकीं।हनुमानगढ़ी मंदिर में माथा टेका और पूजा-अर्चना की।

पटनाः भोजपुरी फिल्म अभिनेता एवं गायक पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक मामले में एक बार फिर आरा के कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। कोर्ट में हुई अहम सुनवाई के दौरान पवन सिंह ने जज आशुतोष कुमार के सामने अपना रुख स्पष्ट करते हुए दो टूक शब्दों में कहा कि वे अब ज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहते और उन्हें तलाक चाहिए।

इसके साथ ही पवन सिंह ने अदालत को बताया कि वे इस मामले को आपसी सहमति से सुलझाने के लिए 'वन टाइम सेटलमेंट' करने को भी तैयार हैं। अदालत ने इस मामले में 'रिकॉन्सिलिएशन' यानी सुलह की प्रक्रिया के तहत दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठने के लिए बुलाया था। पवन सिंह तो तय समय पर कोर्ट पहुंच गए, लेकिन ज्योति सिंह किन्हीं कारणों से उपस्थित नहीं हो सकीं।

पवन सिंह के वकील सुमन कुमार के अनुसार, कोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी दोनों के बीच बातचीत कराने का प्रयास किया, लेकिन ज्योति सिंह से संपर्क नहीं हो पाया। नतीजा यह रहा कि सुलह की यह कोशिश फिलहाल अधूरी रह गई। वहीं, सुनवाई में शामिल होने से पहले पवन सिंह महौली गांव पहुंचे, जहां उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर में माथा टेका और पूजा-अर्चना की।

इसके बाद वे दोपहर करीब 2:20 बजे कोर्ट रूम पहुंचे। हालांकि, कोर्ट से बाहर निकलते समय उनके चेहरे पर मायूसी साफ देखी जा सकती थी। कानूनी जानकारों का मानना है कि दोनों पक्षों के बीच बढ़ती दूरियों और ज्योति सिंह की अनुपस्थिति के कारण यह कानूनी लड़ाई अभी और लंबी खिंच सकती है।

एक तरफ जहां कोर्ट में तलाक की प्रक्रिया चल रही है, वहीं दूसरी तरफ ज्योति सिंह सोशल मीडिया पर सक्रिय नजर आईं। उन्होंने हाल ही में छठ पूजा का एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे पारंपरिक रूप से सिंदूर लगाकर पूजा करती दिख रही हैं, जिससे प्रशंसकों के बीच कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। उल्लेखनीय है कि पिछली सुनवाई में जब पवन सिंह नदारद थे, तब ज्योति सिंह कोर्ट में भावुक होकर रो पड़ी थीं और उन्होंने सिर्फ 'न्याय' की मांग की थी।

Web Title: Bhojpuri film actor and singer Pawan Singh said court I don't want to live with Jyoti Singh and I want a divorce

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे