Bhojpuri Chhath Puja Geet: खेसारी लाल यादव का ये छठ गीत तेजी से हो रहा है वायरल, दिखा भक्ति और मधुर गीत का संगम

By ज्ञानेश चौहान | Updated: October 29, 2019 14:39 IST2019-10-29T14:35:17+5:302019-10-29T14:39:40+5:30

यह गाना खेसारी लाल यादव पर ही फिल्माया गया है, जिसमें वे हाथों में सूप लिए पूजा करते दिखाई दे रहे हैं। गाने के बोल हैं... उगी भइल अरघ के बेर। इस गाने में म्यूजिक और आवाज खुद खेसारी लाल यादव ने ही दी है।

Bhojpuri Chhath Puja Geet 2019 Khesari lal yadav Ugi Bhail Aragh Ke Ber Song | Bhojpuri Chhath Puja Geet: खेसारी लाल यादव का ये छठ गीत तेजी से हो रहा है वायरल, दिखा भक्ति और मधुर गीत का संगम

Bhojpuri Chhath Puja Geet: खेसारी लाल यादव का ये छठ गीत तेजी से हो रहा है वायरल, दिखा भक्ति और मधुर गीत का संगम (Photo Credit: SRK Music)

Highlightsछठ पूजा वाले इस वीडियो पर अब तक लगभग एक लाख व्यूज आ चुके हैं।इस गाने में म्यूजिक और आवाज खुद खेसारी लाल यादव ने ही दी है।

हाल ही में बिग बॉस सीजन 13 में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का एक छठ गीत (Chhath Puja Geet) सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दिवाली के बाद अब बिहार और उत्तरप्रदेश सहित देश के कई राज्यों में छठ पूजा की तैयारियां चल रही हैं। ऐसे में खेसारी लाल यादव  (Khesari Lal Yadav) का यह मधुर छठ गीत (Chhath Geet) भक्तों को सुकून देता है।

यह गाना खेसारी लाल यादव  (Khesari Lal Yadav) पर ही फिल्माया गया है, जिसमें वे हाथों में सूप लिए पूजा करते दिखाई दे रहे हैं। गाने के बोल हैं... उगी भइल अरघ के बेर (ugi bhail aragh ke ber song)। इस गाने में म्यूजिक और आवाज खुद खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने ही दी है। इस गाने को कुंदन प्रीत ने लिखा है।

खेसारी लाल यादव  (Khesari Lal Yadav) के छठ गीत वाले इस वीडियो को 'एसआरके म्यूजिक' नामक यूट्यूब चैनल पर 25 अक्टूबर को अपलोड किया गया है। इस पर अब तक लगभग एक लाख व्यूज आ चुके हैं। नीचे आप खेसारी लाल (Khesari Lal Yadav) का ये मधुर गीत सुन सकते हैं...

Khesari Lal yadav | Ugi Bhail Aragh Ke Ber - उगी भईल अरघ के बेर | Superhit Bhojpuri Chhath Geet 2019

इससे पहले भी खेसारी लाल यादव  (Khesari Lal Yadav) के छठ पूजा (Chhath Puja) पर गाने वायरल हो चुके हैं। उनके इस वीडियो पर अब तक लगभग 19 लाख व्यूज आ चुके हैं। इस वीडियो को यहां नीचे आप सुन सकते हैं।

Khesari Lal yadav का नया छठ गीत Mai Te Puraniya Bhaile | Bhojpuri Chhath Puja Song


देश भर में 31 तारीख से छठ पर्व की शुरुआत हो जाएगी। छठ की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। विशेषकर बिहार और उत्तर प्रदेश में छठ के इस व्रत को काफी धूमधाम से मनाया जाता है। चार दिनों तक चलने वाला छठ पर्व सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। 

Web Title: Bhojpuri Chhath Puja Geet 2019 Khesari lal yadav Ugi Bhail Aragh Ke Ber Song

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे