भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पर भी चढ़ा 'दिलबर' का जादू, गाने पर मचाया धमाल

By विवेक कुमार | Updated: August 6, 2018 12:58 IST2018-08-06T12:56:12+5:302018-08-06T12:58:19+5:30

भोजपुरी फिल्मों में आने से पहले अक्षरा ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे पर डेली सोप्स से की थी। ऐसी भी खबर है कि उन्हें बिग बॉस सीजन 12 के लिए भी अप्रोच किया गया है।

Bhojpuri actress akshara singh viral dance on Dilbar song | भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पर भी चढ़ा 'दिलबर' का जादू, गाने पर मचाया धमाल

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पर भी चढ़ा 'दिलबर' का जादू, गाने पर मचाया धमाल

मुंबई, 6 अगस्त: बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' इस साल 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। वहीं नोरा फतेही पर फिल्माया गया गाना 'दिलबर' भी काफी सुर्खियों है। रिलीज होते ही इसे काफी व्यूज मिले हैं। फैन्स पर इसे काफी पसंद कर रहे हैं और गाने पर डांस करते हुए अपने वीडियो शेयर कर रहे हैं। अब भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पर भी 'दिलबर' गाने  का जादू चल गया है। हाल ही उन्होंने 'दिलबर' गाने पर अपने एक्सप्रेशंस फैन्स से शेयर किए हैं जो कि कमाल का है। अक्षरा की बेहतरीन अदाओं के चलते उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

अक्षरा सिंह के इस वीडियो को अब तक 41 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।इसके साथ ही इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है। अक्षरा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और उन्हें 2 लाख 53 हजार से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। 

भोजपुरी फिल्मों में आने से पहले अक्षरा ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे पर डेली सोप्स से की थी। ऐसी भी खबर है कि उन्हें बिग बॉस सीजन 12 के लिए भी अप्रोच किया गया है।

बता दें कि फिल्म 'सत्यमेव जयते' के 'दिलबर' गाने पर नोरा ने जबरदस्त बेली डांस मूव्स किए हैं। इस गाने को 15 करोड़ से भी ज्यादा बार यूट्यूब पर देखा जा चुका है। गाने को नेहा कक्कड़, ध्वनि भानुशाली और इक्का ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है। गाने के बोल शब्बीर अहमद और इक्का ने लिखे हैं। म्यूजिक तनिष्क बागची ने दिया है। 

बता दें कि ओरिजनल सॉन्ग 'दिलबर' को अलका यागनिक ने गाया था। 'सिर्फ तुम' का ये गीत  सुष्मिता सेन और संजय कपूर पर फिल्माया गया था। ये अपने दौर के हिट गानों में शुमार है। 

Web Title: Bhojpuri actress akshara singh viral dance on Dilbar song

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे