लॉकडाउन के बाद 'घातक' से दमदार वापसी को तैयार पवन सिंह, फिल्म का फर्स्ट लुक आया सामने

By अमित कुमार | Updated: July 2, 2020 13:27 IST2020-07-02T13:23:35+5:302020-07-02T13:27:44+5:30

पवन सिंह के गानों और फिल्मों का इंतजार फैंस हमेशा बेसब्री के साथ करते रहते हैं। एक्शन से भरपूर पवन सिंह के घातक फिल्म का पहला लुक जारी कर दिया गया है।

Bhojpuri actor Pawan Singh share first look of his upcoming movie ghatak | लॉकडाउन के बाद 'घातक' से दमदार वापसी को तैयार पवन सिंह, फिल्म का फर्स्ट लुक आया सामने

वायरल हो रहा भोजपुरी सिनेमा का यह पोस्टर। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Highlightsपवन सिंह का पहला लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस लगातार पवन सिंह की इस आने वाली फिल्म को लेकर चर्चाएं कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर भी जल्द ही रिलीज किया जा सकता है।

भोजपुरी के सुपरस्टार सिंगर और एक्टर पवन सिंह जल्दी ही धमाल मचाने वाले हैं। भोजपुरी फिल्म 'घातक' का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। तस्वीर में पवन सिंह का जबरदस्त एक्शन वाला रूप नजर आ रहा है। पवन सिंह का पहला लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस लगातार पवन सिंह की इस आने वाली फिल्म को लेकर चर्चाएं कर रहे हैं। 

फिल्म 'मेहंदी लगा के रखना 3' से चर्चा में आई साउथ की अभिनेत्री सहर आफसा इस फिल्म में पवन सिंह के अपोजिट नजर आएंगी। फिल्म 'घातक' के प्रोड्यूसर अभय सिन्हा हैं और को-प्रोड्यूसर निशांत उज्ज्वल है। लॉकडाउन के बाद भोजपुरी सिनेमा में रिलीज होने वाली घातक पहली फिल्म होगी। लिहाजा इस फिल्म का इंतजार फैंस भी बेसब्री के साथ कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर भी जल्द ही रिलीज किया जा सकता है। 

पवन सिंह ने खुद बनाई अपनी एक अलग पहचान

बता दें कि महज 11 साल की उम्र में पवन सिंह ने अपना पहला भोजपुरी एल्बम निकला जिसका नाम था ओढ़नियां वाली से जो काफी हिट रहा। उसके बाद उन्होंने कई भोजपुरी एल्बम निकाले। लेकिन 2008 में रिलीज हुआ लॉलीपॉप लागेलू और उसका गाना जब लगावेलू जब लिपस्टिक हिले ला आरा डिस्ट्रिक जबरदस्त हिट हुआ और रातों रात पवन सिंह को स्टार बना दिया।

फिल्म प्रतिज्ञा से मनवाया एक्टिंग का लोहा

पवन सिंह का एक गाना सानिया मिर्जा के नथुनिया जान मारे ला काफी विवादों में रहा। 2009 में आयी भोजपुरी फिल्म प्रतिज्ञा में सशक्त अभिनय से पवन सिंह चर्चा में आये और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस अच्छा प्रदर्शन किया उसके बाद पवन सिंह को बतौर अभिनेता के रूप में पहचान मिली।

Web Title: Bhojpuri actor Pawan Singh share first look of his upcoming movie ghatak

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे