लाइव न्यूज़ :

क्या भारती सिंह के घर गूंजने वाली हैं किलकारियां, बेबी प्लानिंग पर किया खुलासा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 20, 2020 15:24 IST

भारती सिंह इन दिनों पति हर्ष लिंबाचिया के साथ डांसिंग रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर होस्ट कर रही हैं। भारती अपनी कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाती हैं

Open in App
ठळक मुद्देअपनी कॉमेडी से फैंस को दीवाना करने वाली भारती सिंह से भला कौन रूबरू नहीं हैभारती अपनी कॉमेडी से फैंस को अपनी तरफ खींचती रही हैं।

अपनी कॉमेडी से फैंस को दीवाना करने वाली भारती सिंह से भला कौन रूबरू नहीं है। भारती अपनी कॉमेडी से फैंस को अपनी तरफ खींचती रही हैं। भारती ने अपने दम पर अपना करियर बनाया है। भारती अब कई शोज को होस्ट करती भी नजर आती हैं।

वहीं, भारती सिंह इन दिनों पति हर्ष लिंबाचिया के साथ डांसिंग रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर होस्ट कर रही हैं। भारती अपनी कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाती हैं। शो में उन्होंने वादा किया कि साल 2021 में उनके घर भी नन्हा मेहमान आएगा।  

शो के दौरान भारती अपने हाथ में एक डमी बेबी कर खड़ी होती हैं। इसके बाद कॉमेडी क्वीन कहती हैं कि 2021 में उनके घर भी बेबी आएगा, ये सभी से वादा है। भारती की इन बातों के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या वो प्रेग्नेंट हैं? साथ ही शो में भारती पति हर्ष के साथ अपने रिश्तों को लेकर भी बात करती हैं।

इतना ही नहीं, भारती ने कहा है कि मैं नेशनल टीवी पर एक एलान करने जा रही हूं। 2020 में यह बेबी फेक है, लेकिन 2021 में यह रियल हो जाएगा। भारती आगे कहती हैं कि हर्ष के रूप में उन्हें सच्चा प्यार मिला है। इससे एक तरह से साफ हो गया है कि भारती जल्द मां बनने वाली हैं।

भारती ने अपने करियर की शुरुआत इंडियन लाफ्टर चैलन्ज से की थी। इसके बाद उन्होंने कई सारे कॉमेडी शोज़ में काम किया किया जिनमे कॉमेडी सर्कस, कॉमेडी सर्कस महासंग्राम, कॉमेडी सर्कस का जादू, कहानी कॉमेडी सर्कस की और कॉमेडी नाइट्स बचाओ जैसे शो शामिल हैं। वह सिर्फ अच्छी कॉमेडियन ही नहीं बल्कि अच्छी डांसर हैं। इसकी झलक उन्होंने डांसिंग बेस्ड रियलिटी शो झकल दिखला जा में दिखा चुकी हैं। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच