लाइव न्यूज़ :

बेटे के सामने ही भाग्यश्री को यश चोपड़ा ने कहा था 'बेवकूफ लड़की', सालों बाद एक्ट्रेस ने खोला राज

By अमित कुमार | Updated: June 2, 2020 20:50 IST

एक्ट्रेस भाग्यश्री ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि किस तरह उनके बेटे के सामने यश चोपड़ा ने उन्हें 'बेवकूफ लड़की' कह दिया था। भाग्यश्री के मुताबिक उनके पास यश चोपड़ा के साथ काम करने के लिए कई ऑफर आए जिन्हें उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्दे अपनी पहली फिल्म से ही भाग्यश्री करोड़ों दिलों की धड़कन बन गई थीं।भाग्यश्री ने पिंकविला से बातचीत करते हुए बताया कि एक बार यश चोपड़ा ने उन्हें बेटे अभिमन्यू के सामने बेवकूफ लड़की कहकर बुलाया था।भाग्यश्री बताती हैं कि मैंने उस दौर में कई बड़ी फिल्में रिजेक्ट कीं। यश अंकल मेरे साथ काम करना चाहते थे और मैं हर बार उन्हें मना कर देती थी।

बॉलीवुड में नाम कमाना इतना आसान नहीं होता। अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष किया है। हर कलाकार के सफलता के पीछे उसके संघर्ष की कहानी जरूर छिपी हुई होती है। बॉलीवुड में खुद को साबित करने के लिए कई फिल्मों में अपने टैलेंट दिखाना पड़ता है। लेकिन कई बार कुछ सितारे इतने लकी होते हैं कि उन्हें पहली फिल्म से ही एक अलग पहचान मिल जाती है। 

 ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस भाग्यश्री एक ऐसा ही नाम रहा है। अपनी पहली फिल्म से ही भाग्यश्री करोड़ों दिलों की धड़कन बन गई थीं।  ‘मैंने प्यार किया’ में अपने मासूम और प्यार भरे किरदार से उन्होंने दर्शकों के बीच एक अलग पहचान हासिल की। हालांकि, इसके बाद वह बॉलीवुड से दूर हो गई जबकि उस दौरान कई बड़ी फिल्मों का ऑफर उनके पास है। 

भाग्यश्री ने पिंकविला से बातचीत करते हुए बताया कि एक बार यश चोपड़ा ने उन्हें बेटे अभिमन्यू के सामने बेवकूफ लड़की कहकर बुलाया था। दरअसल, कुछ साल पहले भाग्यश्री बेटे अभिमन्यु दासानी के साथ यश चोपड़ा से मिलने गई थीं। भाग्यश्री ने कहा, 'यश अंकल ने मेरे बेटे से कहा कि ये तुम्हारी मां है न, वह इंडस्ट्री की सबसे बेवकूफ लड़की थी।' 

भाग्यश्री बताती हैं कि मैंने उस दौर में कई बड़ी फिल्में रिजेक्ट कीं। यश अंकल मेरे साथ काम करना चाहते थे और मैं हर बार उन्हें मना कर देती थी। यही वजह थी कि यश अंकल मुझसे नाराज थे। भाग्यश्री के मुताबिक जिस दौरान उन्हें सफलता मिली उस समय उसके पति और परिवार के बाकी लोग नहीं चाहते थे कि वो फिल्मों में काम करें। इसलिए उन्होंने प्रोफेशनल लाइफ को पीछे छोड़ पर्सनल लाइफ को ज्यादा समय दिया। 

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच