लाइव न्यूज़ :

कैंसर से जूझ रहे इरफान खान ने कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी मिली तो वाइफ के लिए एक फिर जीना चाहूंगा

By अमित कुमार | Updated: March 4, 2020 13:04 IST

'अंग्रेजी मीडियम' के शूटिंग के दौरान वह बीमार थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने फिल्म पूरा किया। हालांकि, वह फिल्म के प्रमोशन के दौरान टीम के साथ नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में इरफान ने अपनी बीमारी से जुड़ी कई बातों को शेयर किया। 'अंग्रेजी मीडियम' में इरफान के साथ राधिका मदान, दीपक डोबरियाल, कीकू शारदा, डिंपल कपाडि़या, पंकज त्रिपाठी, रणवीर शौरी जैसे कलाकार हैं।

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान लंबे अर्से से फिल्मों से दूर हैं। पिछले दो साल से उनकी कोई भी फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज नहीं हुई है। ऐसे में उनके फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि वह 20 मार्च को 'अंग्रेज़ी मीडियम' के जरिए वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म के शूटिंग के दौरान वह बीमार थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने फिल्म पूरा किया। हालांकि, वह फिल्म के प्रमोशन के दौरान टीम के साथ नहीं हैं। 

मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में इरफान ने अपनी बीमारी से जुड़ी कई बातों को शेयर किया। इरफान ने कहा, 'इस खतरनाक बीमारी के दौरान वह अपने परिवार के काफी क्लोज आ गए। मैंने अपने बेटों के साथ बहुत सारा समय बिताया जो मेरे लिए अच्छी बात रही। मेरा बड़ा वाला बेटा अब समझदार हो चुका हूं, लेकिन छोटे के अंदर अभी भी बचपना है। वह अभी टीनएज उम्र में हैं, इसलिए मैंने उसके साथ काफी समय स्पेंड किया।'

इसके अलावा अपनी पत्नी को लेकर इरफान ने कहा, 'सुतापा के बारे में क्या कहूं? वह हर समय मेरे साथ रही। अगर मुझे जिंदगी मिलती है तो मैं एक बार फिर अपनी पत्नी के लिए जीना चाहूंगा। मेरे अंदर कभी-कभी बहुत ही भयंकर बेचैनी से होने लगती थी, लेकिन सुतापा की वजह से ही मैं जिंदा रह पाया। वह मेरे लिए सबकुछ है।'

'अंग्रेजी मीडियम' में इरफान के साथ राधिका मदान, दीपक डोबरियाल, कीकू शारदा, डिंपल कपाडि़या, पंकज त्रिपाठी, रणवीर शौरी जैसे कलाकार हैं। यह 2017 में आई 'हिंदी मीडियम' का सीक्वल है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रहेगी। 

टॅग्स :इरफ़ान खानबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच