लाइव न्यूज़ :

Batti Gul Meter Chalu Song Dekhte Dekhte: श्रद्धा से बिछड़कर शाहिद की आंखों में आई नमीं, रिलीज हुआ फिल्म का दूसरा सॉन्ग

By विवेक कुमार | Updated: August 21, 2018 16:53 IST

शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी से सजी इस फिल्म की कहानी बिजली की समस्या पर आधारित है। फिल्म में  दिव्‍येंदु शर्मा भी सपोर्टिंग रोल में हैं।

Open in App

मुंबई, 21 अगस्त: शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' का नया गाना 'देखते-देखते' रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का दूसरा गाना नुसरत फतेह अली खान का सुपरह‍िट गाना है, ज‍िसे आत‍िफ असलम ने र‍िक्र‍िएट किया है। गाना सुनने में बेहद खूबसूरत है। इसके लिरीक्स मनोज मुन्तशिर ने दिए हैं। गाने को शाहिद और  श्रद्धा पर फिल्माया गया है जिसे देखने पर ये मालूम चलता है कि श्रद्धा किसी बात पर शाहिद से नाराज हैं। 

बता दें कि शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी से सजी इस फिल्म की कहानी बिजली की समस्या पर आधारित है। फिल्म में  दिव्‍येंदु शर्मा भी सपोर्टिंग रोल में हैं जो शाहिद के दोस्त की भूमिका में  हैं और एक फैक्ट्री के मालिक हैं।

कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब दिव्‍येंदु के फैक्ट्री में बिजली का बिल अचानक से 54 लाख रुपए का आ जाता है। 54 लाख रुपए का बिजली का बिल न चुका पाने की वजह से वो आत्महत्या कर लेता है। जिसके बाद ये पूरा मामला कोर्ट तक पहुंचता है।

शाहिद वकील की भूमिका में नजर आने वाले हैं और अपने दोस्त को इंसाफ दिलाने के लिए  इलेक्ट्रिसिटी कंपनी के खिलाफ केस लड़ते हैं। वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस यामी गौतम भी वकील के रोल में हैं जो अपोजिशन की तरफ से केस लड़ती हुई नजर आती हैं। 

ये पहली बार है जब बिजली की इस समस्या को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। फिल्म उत्तराखंड की पृष्ठभूमि पर बनी और बिजली विभाग में चल रहे भ्रष्टाचार पर आधारित होगी। फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' 21 सितम्बर को रिलीज होगी। यह दूसरा मौका है जब शाह‍िद कपूर और श्रद्धा कपूर एक साथ नजर आने वाले हैं। इससे पहले दोनों फ‍िल्‍म 'हैदर' में नजर आए थे। 

टॅग्स :शाहिद कपूरश्रद्धा कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo review out: रंग लाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री, मस्ट वॉच है विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास