लाइव न्यूज़ :

TRP: नहीं चला KBC और BB14 का जादू, ये शो पहले पायदान पर विराजमान, देखें लिस्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 17, 2020 15:19 IST

इस बार भी टीआरपी में कुंडली भाग्य ने अपनी जगह बरकरार रखी है। कुंडी भाग्य इस बार भी पहले पायदान पर ही है।

Open in App
ठळक मुद्दे बार्क (BARC India) की 40वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग आ गई हैअमिताभ बच्चन का 'कौन बनेगा करोड़पति 12' और सलमान खान का 'बिग बॉस 14' टॉप 5 कि लिस्ट में से बाहर है

लीविजन की दुनिया में आने वाले सीरियल्स का क्रेज फैंस के बीच हमेशा जमकर रहता है। हर रोज अनेकों चैनलों में आने वाले सीरियल फैंस को जमकर पसंद आ रहे हैं। जिनको देखने के लिए उनके बीच जमकर उत्सुकता भी देखी जाती है।  इसी वजह से टीआरपी पर भी काफी असर पड़ रहा है।

 ऐसे में टीआरपी के खेल के कारण हर के शो में जबरदस्त तड़के भी लगाए जाते हैं। बीएआरसी ने इस हफ्ते की लिस्ट जारी की है। इस बार कई सीरिय़ल पर इसका असर पड़ा है। कुछ इस लिस्ट में शामिल हुए हैं तो कुछ गायब हो गए हैं। आइए जानतें हैं क्या कहती है टीआरपी लिस्ट-

कुंडली भाग्य

इस बार भी टीआरपी लिस्ट में पहले नंबर पर जी टीवी का शो 'कुंडली भाग्य' है। शो में कऱण और प्रीता की शादी का ट्विस्ट लोगों को पसंद आ रहा है। शो कई दिनों से पहले पायदान पर ही विराजमान है।

अनुपमा

टीआरपी लिस्ट में इस बार 'अनुपमा' फिर से दूसरे नंबर पर है। ये शो काफी वक्त से दूसरे नंबर पर बना हुआ है। पिछले हफ्ते से ही शो ने टॉप 2 में जगह बना रखी है। शो की कहानी एक ऐसी महिला के बारे में है जिसके पास सब कुछ है सिवाए सम्मान के।

कुमकुम भाग्य

जीटीवी का शो कुमकुम भाग्य पिछले कई हफ्तों से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। प्राची के इश्क की कहानी को फैंस पसंद कर रहे हैं। इस बार शो तीसरे नंबर पर काबिज है।

इंडियाज बेस्ट डांसर

इस लोकप्रिय रिएलिटी डांस शो की टीआरपी एक बार फिर से उछाल लेने में कामयाब रही है, ये शो इस बार चौथे नंबर पर है।इस शो को मलाइका अरोड़ा, गीता कपूर और टेरेंस लुईस जज करते हैं

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

सब टीवी पर प्रसारित होनेवाला शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' लगातार 12 सालों से लोगों को हंसाता आ रहा है। इस हफ्ते भी शो टॉप 5 में जगह बनाए हुए है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस