लाइव न्यूज़ :

बप्पी दा ने बॉलीवुड में पूरे किए 50 साल, दिलीप कुमार से रणवीर सिंह तक को दी अपनी आवाज

By भाषा | Updated: January 21, 2019 08:50 IST

बप्पी दा को 80 से 90 के दशक में ‘डिस्को डांसर’, ‘नमक हलाल’, ‘डांस डांस’ और ‘कमांडो’ जैसी फिल्मों में उनके बेहरतीन काम से ही उन्हें ‘डिस्को किंग’ का खिताब मिला।

Open in App

बॉलीवुड में 50 वर्ष पूरे करने वाले जाने-माने संगीतकार एवं गायक बप्पी लाहिड़ी का कहना है कि वह विभिन्न पीढ़ियों के अभिनेताओं को अपनी आवाज देकर काफी खुश हैं। बप्पी दा की पहली बंगाली फिल्म ‘दादू’ 1969 में रिलीज हुई थी लेकिन संगीतकार के तौर पर लोकप्रियता बॉलीवुड में उनके ‘डिस्को गीतों’ से मिली।

अपने 50 वर्ष के सफर पर नजर डालते हुए 66 वर्षीय संगीतकार ने कहा कि वह और कुछ नहीं बस आभारी हैं। बप्पी लाहिड़ी ने ‘पीटीआई-भाषा‘ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैं इतने वर्षों में कभी थका नहीं। बल्कि मुझे लगता है कि मैं और काम करूं और मैं काम करता रहूँगा क्योंकि मुझे इसमें मजा आता है। मैंने जिंदगी के हर उतार-चढ़ाव में काम किया। मुझे काफी खुशी होती है कि हर साल मेरा एक गाना आता है।’’ 

उन्होंने कहा कि मुझे इस सफर और इतने प्रतिभाशाली लोगों के साथ काम कर गर्व है।आसान शब्दों में कहें तो मेरा सफर दिलीप कुमार से रणवीर सिंह तक.. फिल्म ‘धर्म अधिकारी’ से ‘गुंडे’ तक दिखेगा।

बप्पी दा को 80 से 90 के दशक में ‘डिस्को डांसर’, ‘नमक हलाल’, ‘डांस डांस’ और ‘कमांडो’ जैसी फिल्मों में उनके बेहरतीन काम से ही उन्हें ‘डिस्को किंग’ का खिताब मिला।

बप्पी लाहिड़ी ने हाल ही में संजय जाधव की फिल्म ‘लकी’ के लिए एक मराठी गीत गाया है। यह फिल्म सात फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

टॅग्स :रणवीर सिंहबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच