लाइव न्यूज़ :

‘बैंडिट क्वीन’, ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’, ‘सत्या’ के अभिनेता अनुपम श्याम ICU में, परिवार ने सोनू सूद, सलमान और आमिर खान से मांगी मदद

By भाषा | Updated: July 28, 2020 17:38 IST

फिल्म ‘सत्या’ में साथ काम कर चुके अभिनेता मनोज वाजपेयी ने भी परिवार से संपर्क किया है। अनुराग ने कहा,"आर्थिक समस्या के कारण हम उनका अच्छा इलाज नहीं करा पाए।

Open in App
ठळक मुद्दे“चूंकि हम उन्हें वहां भर्ती नहीं करा सकते थे, इसलिए हम उन्हें लाइफलाइन अस्पताल ले गए। वह फिलहाल आईसीयू में हैं।” अभिनेता के परिवार ने उनके दोस्तों, बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की परमार्थ संस्था बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन से संपर्क कर आर्थिक मदद मांगी है।बीइंग ह्यूमन की वेबसाइट के माध्यम से उनसे संपर्क किया है। मुझे मनोज वाजपेयी का भी फोन आया और उन्होंने मदद करने का आश्वासन दिया है।

मुंबईः टेलीविजन धारावाहिक “मन की आवाज:प्रतिज्ञा” से मशहूर हुए अभिनेता अनुपम श्याम को सोमवार को गुर्दे में संक्रमण के कारण आईसीयू में भर्ती कराया गया।

अभिनेता के भाई अनुराग के अनुसार उत्तरी मुंबई के मलाड इलाके में एपेक्स किडनी केयर में अनुपम का डायलिसिस चल रहा था। अनुपम (62 साल) को सोमवार को डायलिसिस में समस्या आने के बाद गोरेगांव के लाइफलाइन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अनुराग ने पीटीआई-भाषा के बताया, “चूंकि हम उन्हें वहां भर्ती नहीं करा सकते थे, इसलिए हम उन्हें लाइफलाइन अस्पताल ले गए। वह फिलहाल आईसीयू में हैं।” अभिनेता के परिवार ने उनके दोस्तों, बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की परमार्थ संस्था बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन से संपर्क कर आर्थिक मदद मांगी है।

फिल्म ‘सत्या’ में साथ काम कर चुके अभिनेता मनोज वाजपेयी ने भी परिवार से संपर्क किया है। अनुराग ने कहा,"आर्थिक समस्या के कारण हम उनका अच्छा इलाज नहीं करा पाए। मैंने उनके दोस्तों को उनके स्वास्थ्य के बारे में बताया है और बीइंग ह्यूमन की वेबसाइट के माध्यम से उनसे संपर्क किया है। मुझे मनोज वाजपेयी का भी फोन आया और उन्होंने मदद करने का आश्वासन दिया है।”

लगभग तीन दशक के लंबे करियर में, अनुपम ने ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’, ‘बैंडिट क्वीन’, ‘दिल से, लगान’, हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ जैसी फ़िल्मों में अभिनय किया। हालांकि, साल 2009 में स्टार प्लस पर प्रसारित “मन की आवाज:प्रतिज्ञा” में अपने रुढ़िवादी किरदार ठाकुर सज्जन सिंह ने उन्हें घर-घर में मशहूर बना दिया। 

टॅग्स :मुंबईआमिर खानसलमान खानसोनू सूदबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?