लाइव न्यूज़ :

नहीं रहीं बालिका वधू की दादी सा, ब्रेन स्ट्रोक के बाद हार्ट अटैक से सुरेखा सीकरी का निधन

By अनिल शर्मा | Updated: July 16, 2021 11:08 IST

सुरेखा काफी वक्त से बीमार चल रही थीं। उम्र के इस पड़ाव में उन्हें दो बार ब्रेन स्ट्रोक आ चुका था। साल 2020 में उन्हें दूसरी बार तो 2018 में पहली बार उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया था। इससे पहले उन्हें 2018 में पैरालिटिक स्ट्रोक आया था और तभी से वो व्हीलचेयर पर थीं।  

Open in App
ठळक मुद्देबालिका वधू की दादी सा यानी सुरेख सीकरी का निधनशुक्रवार सुबह एक्ट्रेस को दिल का दौरा पड़ासुरेखा सीकरी को दो बार ब्रेन स्ट्रोक भी आ चुका था

मशहूर टीवी शो बालिका वधू की दादा सा यानी सुरेखा सीकरी का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुरेखा सीकरी को दो बार ब्रेन स्ट्रोक भी आ चुका था। एक्ट्रेस ने शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पड़ने की वजह से अंतिम सांस ली।

सुरेखा काफी वक्त से बीमार चल रही थीं। उम्र के इस पड़ाव में उन्हें दो बार ब्रेन स्ट्रोक आ चुका था। साल 2020 में उन्हें दूसरी बार तो 2018 में पहली बार उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया था। इससे पहले उन्हें 2018 में पैरालिटिक स्ट्रोक आया था और तभी से वो व्हीलचेयर पर थीं।  

सुरेखा टीवी शोज के अलावा कई फिल्मों में काम कर चुकी थीं। बधाई हो फिल्म में उनके रोल को काफी पसंद किया गया था। इसके लिए उन्हें 2019 में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। उस वक्त भी सुरेखा सीकरी अवॉर्ड लेने व्हीलचेयर पर ही पहुंचीं थीं। सुरेखा ब्रेन स्ट्रोक की वजह से सालों एक्टिंग से दूर रहीं।

एक इंटरव्यू में इसका जिक्र करते हुए कहा था कि एक शूटिंग के दौरान वह बाथरूम में फिसल गई थीं। उन्हें तब ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। उनका सिर दीवार से टकरा गया था। जिसकी वजह से वह कोमा में चली गई थीं।

3 नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं सुरेखा  सुरेखा सीकरी तीन नेशनल अवॉर्ड हासिल कर चुकी हैं। एक्ट्रेस को साल 1988 में फिल्म 'तमस' और 1995 में 'मम्मो' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस से नवाजी जा चुकी हैं। इसके बाद उन्हें बधाई हो के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच