Badla box office prediction: पहले ही दिन इतने करोड़ की कमाई कर सकती हैं अमिताभ और तापसी पन्नू की 'बदला'
By मेघना वर्मा | Updated: March 8, 2019 10:07 IST2019-03-08T10:06:44+5:302019-03-08T10:07:07+5:30
रेग्युलर मसाला फिल्म से हटकर इस मूवी का कॉन्सेप्ट एकदम अलग है। सुजॉय घोष की इससे पहले की फिल्म कहानी और कहानी 2 भी लोगों को काफी पसंद आयी थी।

Badla box office prediction: पहले ही दिन इतने करोड़ की कमाई कर सकती हैं अमिताभ और तापसी पन्नू की 'बदला'
अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म सस्पेंस थ्रिलर बदला आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। देश भर के थिएटर्स में रिलीज हुई इस फिल्म को सस्पेंस के किंग सुजॉय घोष की मूवी है। ट्रैलर देखकर लोग यही पूछ रहे हैं कि तापसी से आखिर कौन बदला लेने चाहता है। रिलीज होने के बाद से ही लोग पहले दिन के प्रेडिक्शन लगाया जा रहा है।
पहले दिन कर सकती है 3-4 करोड़ की कमाई
फिल्म ट्रे़ड एनालिटिस्ट गिरीश जौहर की मानें तो बदला फिल्म पहले दिन तीन करोड़ की कमाई कर सकती हैं। गिरीश ने बताया कि फिल्म बेहतरीन थ्रिलर लग रही है। साथ ही फिल्म में बड़े नाम अमिताभ और तापसी जुड़ा हुआ है। इस वजह से भी फिल्म तीन करोड़ की कमाई पहले दिन कर सकती है। ऐसी थ्रिल फिल्में एक अलग और स्पेसिफक ऑडियंस के लिए होती हैं।
रेग्युलर मसाला फिल्म से हटकर इस मूवी का कॉन्सेप्ट एकदम अलग है। सुजॉय घोष की इससे पहले की फिल्म कहानी और कहानी 2 भी लोगों को काफी पसंद आयी थी। ये भी कारण है की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तीन से चार करोड़ तक की कमाई पहले दिन कर सकती हैं।
स्पैनिश फिल्म की रीमिक्स है बदला
बदला फिल्म के ट्रेलर आने के बाद से ही लोग इस फिल्म के बारे में चर्चा कर रहे हैं। बदला फिल्म स्पैनिश मूवी द इनविजिबल गेस्ट की रिमेक है। अब ये तो देखना होगा कि दर्शकों को फिल्म कैसी लगेगी और पहले दिन यह फिल्म कितनी कमाई करेगी।