Video: लोटपोट हो जाएंगे 'बधाई हो' के पहले गाने 'बधाइयां तैनु' को देखकर
By विवेक कुमार | Updated: September 20, 2018 15:53 IST2018-09-20T15:16:01+5:302018-09-20T15:53:15+5:30
Badhaai Ho Movie First Song Released: गाने में आयुष्मान की मां नीना गुप्ता को उनकी दोस्त छेड़ती हुई नजर आ रही हैं। वहीं आयुष्मान और उनके पिता को लोग बधाइयाँ दे रहे हैं।

Video: लोटपोट हो जाएंगे 'बधाई हो' के पहले गाने 'बधाइयां तैनु' को देखकर
मुंबई, 20 सितम्बर:आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बधाई हो' गुदगुदाता हुआ ट्रेलर रिलीज होने के बाद अब फिल्म का पहला गाना 'बधाइयां तैनु' रिलीज कर दिया गया है। इस मजेदार गाने को देखकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। फिल्म के ट्रेलर की तरह ही इसका ये गाना भी काफी एंटरटेनिंग है। गाने को बृजेश शांडिल्य, रोमी और जॉर्डन ने अपनी आवाज दी है। वहीं इसके लिरिक्स वायु ने लिखे है।
गाने में आयुष्मान की मां नीना गुप्ता को उनकी दोस्त छेड़ती हुई नजर आ रही हैं। वहीं आयुष्मान और उनके पिता को लोग बधाइयाँ दे रहे हैं। यहां तक कि आयुष्मान की गर्लफ्रेंड सान्या मल्होत्रा भी उनका मजाक बना रही हैं। इन सभी चीजों को देखकर आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे।
अमित रविन्द्रनाथ शर्मा के डायरेक्शन में बनी 'बधाई हो' 19 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत नकुल (आयुष्मान खुराना) से होती है जो अपने पैरंट्स जितेन्द्र कौशिक (गजराज राव), प्रियमवदा (नीना गुप्ता) और भाई गुलर (शारदुल राणा) व दादी (सुरेखा सिकरी) के साथ रहता है।
घर में सबकुछ ठीकठाक चल रहा होता है कि एक दिन अचानक नकुल के पिता बताते हैं कि वह दोबारा पापा बनने वाले हैं। उनकी उनकी वाइफ प्रेगनेंट है। ये खबर सुनकर घरवाले और बाहर वाले शॉक हो जाते हैं। वहीं इस खबर को सुनकर नकुल को शर्मिंदगी महसूस होती है, इस खबर को सुनकर नकुल की गर्लफ्रेंड रिनी (सान्या मल्होत्रा) भी चौक पड़ती है।