आयुष्मान खुराना की 'बधाई हो' का बनेगा रीमेक, इन चार भाषाओं में बनेगी मूवी
By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 20, 2019 08:05 IST2019-03-20T08:05:00+5:302019-03-20T08:05:00+5:30

आयुष्मान खुराना की 'बधाई हो' का बनेगा रीमेक, इन चार भाषाओं में बनेगी मूवी
पिछले साल रिलीज कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'बधाई हो' की साउथ रीमेक की तैयारी चल रही है. खबर है कि प्रोड्यूसर बोनी कपूर को जंगली प्रोडक्शन की इस फिल्म के राइट्स मिल चुके हैं और अब इसे चार भाषाओं-तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा.
बता दें कि यह ओरिजनल फिल्म 25 साल के एक लड़के (आयुष्मान खुराना) की कहानी है, जो दिल्ली का रहने वाला है और उसे पता चलता है कि इतने सालों बाद उसकी मां फिर से प्रेग्नेंट हैं. इसमें दिखाया गया है कि मिडल एज में पैरंेट्स की प्रेग्नेंसी से फैमिली पर क्या असर पड़ता है.
फिल्म में आयुष्मान की मां का रोल नीना गुप्ता ने और पिता का रोल गजराज राव ने निभाया है. इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा आयुष्मान की गर्लफ्रेंड की भूमिका में नजर आई हैं और सुरेखा सीकरी परिवार की एक कड़क दादी मां के रोल में दिखीं.