लाइव न्यूज़ :

जब 'बाहुबली' ने देखा शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' का ट्रेलर, कुछ ऐसा था उनका रिएक्शन

By मेघना वर्मा | Updated: April 13, 2019 10:44 IST

कबीर सिंह साल 2017 में आई संदीप रेड्डी की फिल्म का रीमेक है। इस फिल्म के लिए शाहिद ने कड़ी मेहनत की है जो ट्रेलर देखकर आपको पता चल जाएगा।

Open in App

अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म से पूरे बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड तोड़ने वाले एक्टर प्रभास ने जब शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म कबीर सिंह का ट्रेलर देखा तो उसकी तारीफ करने से नहीं रोक पाए। कुछ दिनों पहले ही कबीर सिंह के ट्रेलर को लॉन्च किया गया है। जिसके बाद से लगातार उसकी तारीफ कर रहे हैं। 

पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो जब शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह का ट्रेलर बाहुबली एक्टर प्रभास ने देखा तो खुद को उसकी तारीफ करने से रोक नहीं पाए। उन्होंने शाहिद से कॉल पर बात की और फिल्म के लिए उन्हें बधांइयां दे डाली। खबर की मानें तो प्रभात से शाहिद कपूर की बात उनके हेयर स्टाइलिश आलिम हकीम ने करवाई थी। 

रिपोर्ट में बताया गया है कि जिस समय आलिम प्रभास के साथ थे तभी कबीर सिंह का ट्रेलर रिलीज हुआ था। ट्रेलर देखने के बाद आलिम ने उनकी शाहिद कपूर से बात करवाई। इस समय वो हैदराबाद में अपनी अपकमिंग फिल्म साहो की शूटिंग कर रहे थे।

सिर्फ प्रभास ही नहीं बल्कि अर्जुन रेड्डी को भी कबीर सिंह का ट्रेलर काफी पसंद आया था। फोन पर बात करते हुए प्रभास ने शाहिद के ट्रेलर की तारीफ की और उन्हें बधाई भी दी। दोनों ने लगभग सात मिनट तक फोन पर बात की। 

कबीर सिंह साल 2017 में आई संदीप रेड्डी की फिल्म का रीमेक है। इस फिल्म के लिए शाहिद ने कड़ी मेहनत की है जो ट्रेलर देखकर आपको पता चल जाएगा। फिल्म में शाहिद एक सर्जन बने हैं। वहीं उनके साथ कियारा अडवानी भी इस फिल्म में दिखाई देंगी। 

टॅग्स :प्रभासफिल्म कबीर सिंहशाहिद कपूरकियारा आडवाणी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo review out: रंग लाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री, मस्ट वॉच है विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस