लाइव न्यूज़ :

'तेरी मिट्टी' के सिंगर बी प्राक के घर गूंजी नन्हीं किलकारियां, पत्नी ने बेटे को दिया जन्म

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 16, 2020 17:51 IST

सिंगर बी प्राक (B Praak) पापा बन गए हैं। उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबेटे के पापा बने बी प्राकसोशल मीडिया पर सिंगर ने शेयर की गुड न्यूज़

मशहूर सिंगर बी प्राक (B Praak) के घर नन्हीं किलकारियां गूंजी हैं। उनकी पत्नी ने आज बेटे को जन्म दिया है। बी प्राक ने अपनी इंस्टा पर तस्वीर शेयर कर बताया कि वो एक प्यारे से बेटे के पापा बने हैं। ऐसे में फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। मालूम हो, हाल ही में सिंगर ने इंस्टा पर अपनी पत्नी संग एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही थीं। 

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

यही नहीं, बी प्राक ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी शेयर की है। हालांकि, इस तस्वीर में बेटे का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है। वहीं, इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'ओह माय गॉड मेरे हाथ इसे लिखते हुए कपकपा रहे हैं। मैं एक बेटे का पापा बन गया हूं। इसके लिए थैंक्यू मीरा मेरी पत्नी मेरी रानी। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। मैंने तुम्हें इन नौ महीने देखा है, तुमने बहुत कुछ सहा है।'

बता दें, बी प्राक पंजाबी इंडस्ट्री के बड़े सिंगर हैं। उनकी आवाज का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। प्राक ने केसरी का पॉपुलर सॉन्ग तेरी मिट्टी गाया था। इस गाने ने प्राक को बॉलीवुड लवर्स के बीच भी फेमस कर दिया था। ऐसे में अब प्राक की फैन फोलोइंग जबरदस्त हो गई है। यही नहीं, उन्होंने अक्षय कुमार और नुपुर सेनन के सुपरहिट म्यूजिक वीडियो 'फिलहाल' को भी गाया था। 

 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच