लाइव न्यूज़ :

आयुष्मान की पत्नी को फिर हुआ डिटेक्ट कैंसर, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक लेटर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 30, 2018 08:36 IST

इरफान खान, सोनाली बेंद्रे, नफीसा अली समेत कई सितारे अलग-अलग किस्म के कैंसर से जूझ रहे हैं....

Open in App

इरफान खान, सोनाली बेंद्रे, नफीसा अली समेत कई सितारे अलग-अलग किस्म के कैंसर से जूझ रहे हैं. इनमें एक नाम बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप का भी है. ताहिरा हाल ही में कैंसर का इलाज करवाकर वापस आई थीं लेकिन अब उन्हें दोबारा से कैंसर डिटेक्ट हुआ है.

इस बात का खुलासा खुद ताहिरा ने सोशल मीडिया पर किया है. ताहिरा का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें दोबारा कैंसर डिटेक्ट होने की जानकारी देते हुए ताहिरा ने कहा, ''अभी आधी जंग बाकी है. मेरा मानना है कि अगर कोई मुसीबत आपके रास्ते में आती है तो आप पर निर्भर है कि आप उसे हराएं और अपने आप को बेहतर बनाएं.

मेरा अपग्रेटेड वर्जन कैंसर के स्टेज 1 से लड़ रहा है. मेरी कीमोथेरेपी के 12 सेशन होने हैं. 6 हो चुके हैं और 6 बाकी हैं. मेरी पोस्ट मेरे इस सफर को समर्पित है. मैं आधी लड़ाई जीत चुकी हूं. आधी उन लोगों के लिए लड़ना चाहती हूं जो इससे गुजर रहे हैं.'' बता दें कि ताहिरा को ब्रेस्ट कैंसर हुआ था. उन्होंने अपनी एक पोस्ट में बताया था कि उन्हें दाहिने ब्रेस्ट में उच्च स्तर की कोशिकाओं वाला डीसीआईएस (डक्टल कार्सिनोमा इन सितु) है.

पहले यह कैंसर 0 स्टेज पर था जिसे हराकर ताहिरा घर वापस आ गई थीं. अब ताहिरा को दोबारा कैंसर डिटेक्ट हुआ है और अब यह पहले स्टेज पर पहुंच गया है. ताहिरा ने आगे लिखा, ''मजबूत बनो, हम इससे उबरेंगे. मेरे आस-पास के लोगों का भी बहुत आभार जिन्होंने मेरा साथ दिया.'' ताहिरा कश्यप एक मशहूर लेखिका हैं.

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस