लाइव न्यूज़ :

प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करेंगे अवेंजर्स के डायरेक्टर!

By भाषा | Updated: April 2, 2019 10:07 IST

‘एवेंजर्स एंडगेम’ के सह-निर्देशक जो रूसो ने सोमवार को अदाकारा प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने की इच्छा जाहिर करते हुए उनके साथ इस संबंध में बातचीत चलने की जानकारी दी।

Open in App

‘एवेंजर्स एंडगेम’ के सह-निर्देशक जो रूसो ने सोमवार को अदाकारा प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने की इच्छा जाहिर करते हुए उनके साथ इस संबंध में बातचीत चलने की जानकारी दी। रूसो ने एक सामूहिक साक्षात्कार में कहा, ‘‘ प्रियंका अब वैश्विक स्तर पर पहचानी जाती हैं। वह लाजवाब हैं...मैं उनके साथ काम करना चाहूंगा...मेरी उनसे बातचीत जारी है।

मैं अभी यह नहीं बताऊंगा कि किस बारे में बात की जा रही है।’’ फिल्मकार ने यहां एक्शन फिल्म ‘दबंग’ की तारीफ भी की, उन्होंने कहा, ‘‘ मैं एक एक्शन निर्देशक हूं। इसलिए मैंने कई वर्ष पहले ‘दबंग‘ देखी थी। ‘दबंग2’ अभी देखनी है।’’ रूसो अपनी बहुप्रतीक्षित हॉलीवुड फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ के प्रचार के लिए भारत पहुंचे हैं।

फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ 26 अप्रैल को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। रूसो ने प्रचार के दौरान कहा कि भारत मार्वल स्टूडियो के लिए सबसे तेजी से बढ़ता बाजार है। उन्होंने कहा कि यह इतना महत्वपूर्ण है कि यह दुनिया में फिल्म के प्रचार दौरे के तहत पहला पड़ाव है। भाषा वैभव उमा उमा

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीजब एक फिल्म ने बदल दी जिंदगी, प्रियंका चोपड़ा का 'फैशन' वाला टर्निंग पॉइंट

विश्वगुनीत मोंगा और प्रियंका चोपड़ा द्वारा समर्थित फिल्म 'अनुजा' ऑस्कर के लिए नामांकित

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?