इस क्रिकेटर को डेट कर रही हैं सुनील शेट्टी की बेटी आथिया, जानिए यहां

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 28, 2019 11:01 AM2019-06-28T11:01:50+5:302019-06-28T11:01:50+5:30

आथिया शेट्टी इन दिनों क्रिकेटर के. एल. राहुल को डेट कर रही हैं। दोनों इन दिनों रिलेशनशिल में हैं।

Athiya Shetty dating cricketer KL Rahul? | इस क्रिकेटर को डेट कर रही हैं सुनील शेट्टी की बेटी आथिया, जानिए यहां

इस क्रिकेटर को डेट कर रही हैं सुनील शेट्टी की बेटी आथिया, जानिए यहां

Highlightsआथिया शेट्टी भी शामिल हो गई हैं। खबरों की मानें तो आथिया एक क्रिकेटर को डेट कर रही हैं।केएल राहुल उन किसी भी एक्ट्रेस के साथ रिलेशन में नहीं रहे जिनका नाम उनके साथ जुड़ चुका है।

क्रिकेट और बॉलीवुड अफेयर्स का नाता पुराना है। इस लिस्ट में आथिया शेट्टी भी शामिल हो गई हैं। खबरों की मानें तो आथिया एक क्रिकेटर को डेट कर रही हैं।

बॉलीवुड लाइफ डॉट काम की खबर के अनुसार आथिया शेट्टी इन दिनों क्रिकेटर के. एल. राहुल को डेट कर  रही हैं। दोनों इन दिनों रिलेशनशिल में हैं। 

खबर के अनुसार केएल राहुल उन किसी भी एक्ट्रेस के साथ रिलेशन में नहीं रहे जिनका नाम उनके साथ जुड़ चुका है। लेकिन पता चलता है कि अथिया और राहुल प्यार में हैं, हालांकि वो पब्लिक अपीरियंस से बचते हैं। 

खबरों की मानें को फरवरी से दोनों की डेटिंग शुरू हुई है। दोनों की मुलाकात एक दोस्त के जरिए हुई है।उनकी कॉमन फ्रेंड आकांक्षा रंजन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर भी शेयर की थी। इस फोटो में आथिया और केएल राहुल साथ में नजर आए। 


फोटो इसी साल अप्रैल में शेयर की गई। जिसके बाद से ये खबर चर्चा में है। फिलहाल आथिया ने इस पर कुछ भी कहने से मना कर दिया है। वहीं, राहुल इन दिनों  वर्ल्ड कपल खेलने में बिजी चल रहे हैं।

Web Title: Athiya Shetty dating cricketer KL Rahul?

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे