VIDEO: मराठी भाषा विवाद पर बोले अभिनेता आशुतोष राणा, कहा...
By संदीप दाहिमा | Updated: July 16, 2025 20:31 IST2025-07-16T20:31:14+5:302025-07-16T20:31:14+5:30
Ashutosh Rana On Marathi Language Controversy: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर आशुतोष राणा ने महाराष्ट्र में मराठी भाषा विवाद पर प्रतिक्रिया दी है।

VIDEO: मराठी भाषा विवाद पर बोले अभिनेता आशुतोष राणा, कहा...
Ashutosh Rana On Marathi Language Controversy: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर आशुतोष राणा ने महाराष्ट्र में मराठी भाषा विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाषा संवाद का विषय होती है। यह विवाद का विषय नहीं है। आपको बता दें मराठी भाषा विवाद पर कई बड़े सितारे अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं, एक्टर आशुतोष राणा ने अपने आने वाली फिल्म 'हीर एक्सप्रेस' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पूछे गए सवाल पर इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मीडिया ने जब एक्टर से पूछा कि मराठी भाषा को लेकर इतना विवाद चल रहा है। उस पर आप क्या कहेंगे? तो एक्टर आशुतोष राणा ने मजाकिया अंदाज में इसका जवाब दिया,'मेरी बाइको मराठी है'। उनसे जब पूछा गया कि आप घर पर क्या करते हैं? इस पर अभिनेता ने कहा, 'भाषा संवाद का विषय होती है, भाषा विवाद का विषय नहीं होती है।
#WATCH | Mumbai: On Maharashtra language row, Actor Ashutosh Rana says "...Bhasha samwaad ka vishay hoti hai, bhasha vivaad ka vishay nahi hoti hai...Samwaad mein vishwas rakhta hai Bharat, Bharat kabhi bhi vivaad mein vishwas nahi rakhta." pic.twitter.com/lDzLg2HAJ9
— ANI (@ANI) July 15, 2025