जम्मू-कश्मीर में मंदिरों के पुननिर्माण पर बॉलीवुड प्रोड्यूसर ने दिया रिएक्शन, कहा- जिन्होंने करीब 70 साल तक कश्मीर पर राज किया था...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 24, 2019 16:24 IST2019-09-24T16:24:16+5:302019-09-24T16:24:16+5:30

प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने घाटी में फिर से मंदिर खुलवाने पर मोदी सरकार का ट्वीट करके धन्यवाद दिया है। अशोक पंडित का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर पसंद किया जा रहा है।

ashoke pandit reaction on restoring temples in jammu and kashmir | जम्मू-कश्मीर में मंदिरों के पुननिर्माण पर बॉलीवुड प्रोड्यूसर ने दिया रिएक्शन, कहा- जिन्होंने करीब 70 साल तक कश्मीर पर राज किया था...

जम्मू-कश्मीर में मंदिरों के पुननिर्माण पर बॉलीवुड प्रोड्यूसर ने दिया रिएक्शन, कहा- जिन्होंने करीब 70 साल तक कश्मीर पर राज किया था...

Highlightsभारत सरकार ने हाल में जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया है। जिसके बाद जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित राज्य बन गया है।

भारत सरकार ने हाल में जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया है। जिसके बाद जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित राज्य बन गया है। अब इस ऐलान के बाद वहां सालों से बंद पड़ें मंदिरों को खोलने की तैयारी की जा रही है। हाल ही में इस मामले पर गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा है कि सरकार घाटी में बंद पड़े मंदिरों का सर्वे करवा रही है। अब इस मामले पर प्रोड्यूसर का रिएक्शन आया है।

प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने घाटी में फिर से मंदिर खुलवाने पर मोदी सरकार का ट्वीट करके धन्यवाद दिया है। अशोक पंडित का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर पसंद किया जा रहा है। इस पर तरह तरह की प्रतिक्रियाए भी आ रही हैं।

अशोक पंडित में घाटी में मंदिरों की बहाली पर हाल ही में सोशल मीडिया पर किया है। अशोक ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि जम्मू कश्मीर में सालों से बंद पड़े उन हिंदू मंदिरों की बहाली का निर्णय लेने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद, जो उन तीन परिवारों द्वारा बर्बाद कर दिए गए थे जिन्होंने करीब 70 साल तक कश्मीर पर राज किया था। करीब 30 साल से घाटी में मंदिरों और उनकी घंटियों की आवाज सुनने के लिए बेताब हूं।



अशोक का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 90 के दशक में घाटी में आतंकवाद का दौर मुख्य रूप से शुरू हुआ था। जिसके बाद मुख्य रूप में घाटी में कश्मीरी पंडितों को पालायन करना पड़ा था। जिसके बाद कई मंदिरो को भी बंद करवाया गया था। ये मंदिर आज तक बंद हैं।
 

Web Title: ashoke pandit reaction on restoring temples in jammu and kashmir

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे