प्रियंका गांधी ने कहा 'कल ही मां का फोन आ गया था...' तो बॉलीवुड प्रोड्यूसर ने क्लास लगाते हुए बोला- आपकी मां ने आपको गलत कहा है...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 25, 2020 14:28 IST2020-03-25T14:28:22+5:302020-03-25T14:28:22+5:30

अशोक पंडित ने अपनी प्रतिक्रिया पेश की है। अशोक पंडित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीति मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं।

ashoke pandit reaction on priyanka gandhi tweet | प्रियंका गांधी ने कहा 'कल ही मां का फोन आ गया था...' तो बॉलीवुड प्रोड्यूसर ने क्लास लगाते हुए बोला- आपकी मां ने आपको गलत कहा है...

फाइल फोटो

Highlightsअशोक ने ट्वीट करके प्रियंका गांधी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है।प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने नवरात्रि (Navratri) और नवरोज पर बधाई दी।

कोरोना वायरस लॉकडाउन (Coronavirus Lockdown) के बीच लोग नवरात्रि, नवरोज, हिंदू नववर्ष और गुडी पडवा पर एक दूसरे को सोशल मीडिया पर भी बधाई जमकर दे रहे हैं। इसी लिस्ट में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल हो गई है। प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने नवरात्रि (Navratri) और नवरोज पर बधाई दी। लेकिन प्रियंका के ट्वीट का बॉलीवुड प्रोड्यूसर और फिल्म मेकर अशोक पंडित ने जवाब दिया है।

अशोक पंडित ने अपनी प्रतिक्रिया पेश की है। अशोक पंडित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीति मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं। इस बार अशोक ने ट्वीट करके प्रियंका गांधी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है।

दरअसल प्रियंका ने ट्वीट करके लिखा कि कल ही माँ का फोन आ गया था कि नवरोज़ की थाली मत भूलना और मीठे चावल भी बना देना! मेरे सभी कश्मीरी भाइयों और बहनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। देश और दुनिया बहुत कठिन दौर से गुजर रही है। मेरी प्रार्थना है कि सब स्वस्थ और सुरक्षित रहें। मुस्कुराते रहिए, हर सवेरा एक नया सवेरा है।


प्रियंका के इसी ट्वीट का अशोक पंडित ने अपने ही अंदाज में जवाब दिया है। प्रियंका को जवाब देते हुए अशोक ने लिखा है कि प्रियंका जी आपकी मां ने आपको गलत कहा है! हमारे इस नए साल को नवरेह कहते हैं नवरोज नहीं! दूसरा हम आज के दिन मीठा चावल नहीं बनाते! नरेंद्र मोदी जी (Narendra Modi) और अमित शाह जी  (Amit Shah) का ट्वीट पढ़ लीजिए समझ आ जाएगा!


अशोक पंडित के इस ट्वीट का लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। लोग तरह तरह से रिप्लाई इस पर दे रहे हैं। कुछ लोगों ने इस ट्वीट के जरिए प्रियंका गांधी पर निशाना भी साधा है। तो कुछ प्रियंका के पक्ष में उतर आए हैं।
 

Web Title: ashoke pandit reaction on priyanka gandhi tweet

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे