जावेद अख्तर से भिड़े अशोक पंडित, कहा- तब्लीगी जमात और मुरादाबाद पर चुप क्यों?, मिला ये जवाब

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 17, 2020 06:46 IST2020-04-17T06:46:20+5:302020-04-17T06:46:20+5:30

बॉलीवुड हस्तियां लगातार लोगों को जागरुक करने की कोशिश कर रही हैं। हाल ही में गीतकार जावेद अख्तर और निर्माता अशोक पंडित के बीच बहस हो गई।

ashoke pandit asked to javed akhtar | जावेद अख्तर से भिड़े अशोक पंडित, कहा- तब्लीगी जमात और मुरादाबाद पर चुप क्यों?, मिला ये जवाब

फाइल फोटो

Highlightsकोरोना वायरस की जंग इस वक्त पूरा विश्व लड़ रहा हैभारत में भी ये वायरस तेजी से फैल रहा है

कोरोना वायरस की जंग इस वक्त पूरा विश्व लड़ रहा है। भारत में भी ये वायरस तेजी से फैल रहा है।कई जगहों पर लोग सरकार और पुलिस के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। कई जगहों पर पुलिस और डॉक्टरों पर पत्थर बरसाए जा रहे हैं, इस तरह की घटनाएं पूरी तरह से निंदनीय हैं।बॉलीवुड हस्तियां लगातार लोगों को जागरुक करने की कोशिश कर रही हैं। हाल ही में गीतकार जावेद अख्तर और निर्माता अशोक पंडित के बीच बहस हो गई।

दरअसल जावेद अख्तर ने बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) को अच्छा काम करने के लिए धन्यवाद देते हुए एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'इन्होंने किसी भी अन्य शहर यहां तक कि भारत के किसी भी अन्य राज्य की तुलना में सबसे अधिक कोरोना टेस्ट किए हैं, यही वजह है कि यहां सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमितों का पता चला है और उन्हें उपचार के लिए भेजा दिया गया है, जो कोरोना से लड़ने और उसे हराने में सबसे प्रभावी है। धन्यवाद बीएमसी।'

जावेद अख्तर के इस ट्वीट पर अशोक पंडित ने तंज कसते हुए लिखा, 'सर मैं बीएमसी द्वारा किए गए महान काम के लिए आपकी सराहना का समर्थन करता हूं लेकिन फिर भी तब्लीगी जमात के निरंतर कृत्य की निंदा करने के लिए आपका इंतजार कर रहा हूं। मुझे यकीन है कि आपने मुरादाबाद के दृश्यों को भी देखा होगा। बर्बर हमलों पर यह आपराधिक चुप्पी क्यों?'


अशोक पंडित के इस तंज पर जावेद अख्तर ने जवाब देते हुए लिखा, 'अशोक जी सीधी बात कीजिए। क्या आप जो मुझे बरसों से जानते हैं सोचते हैं मैं कम्युनल हूं। कोई और पूछता तो पूछता, आप जो मेरे दोस्त हैं क्या आप नहीं जानते कि मेरा तब्लीगी जमात जैसी हर संस्था चाहे मुस्लिम हो या हिंदू के बारे में क्या सोचना है।


साथ ही जावेद अख्तर एक ट्रोलर को जवाब देते हुए लिखा है कि यही बात तो मेरी तुम्हारे जैसों को खटकती है कि मैंने हिंदू और मुस्लिम दोनों में जो कट्टरपंथी हैं उनके खिलाफ अवाजा उठाता हूं। एक लोग मुझे काफिर कहते हैं और दूसरे जिहादी। जब तक दोनों तरफ से गाली आ रही है मुझे यकीन है कि मैं कुछ ठीक कर रहा हूं।'

Web Title: ashoke pandit asked to javed akhtar

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे