'रामायण' से एक्टर अशोक कुमार का का था ये गहरा कनेक्शन, निभाया था ये अहम रोल-जानकर रह जाएंगे हैरान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 18, 2020 13:47 IST2020-04-18T13:41:48+5:302020-04-18T13:47:45+5:30

रामायण अपने फिर से प्रसारण के साथ फिर से फैंस के बीच छा गई है। दूरदर्शन पर आ रहे रामायण के हर एक किरदार से फिर से लोगों को प्यार हो गया है।

ashok kumar had a deep connection with ramayana | 'रामायण' से एक्टर अशोक कुमार का का था ये गहरा कनेक्शन, निभाया था ये अहम रोल-जानकर रह जाएंगे हैरान

'रामायण' से एक्टर अशोक कुमार का का था ये गहरा कनेक्शन, निभाया था ये अहम रोल-जानकर रह जाएंगे हैरान

Highlightsलोगों की मांग पर एक बार फिर से 90 के दशक के सीरिल्य शुरू किए गए। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर रहे अशोक कुमार (Ashok Kumar) ने भी बहुत बेहद अहम भूमिका निभाई है

दुनियाभर में कोराना वायरस का कहर फैला हुआ है। भारत में भी इस वायरस ने अपने कदम फैला लिए हैं।। देश में कोरोना वायरस की वजह से 3 मई तक का लॉकडाउन जारी है। हर राज्य की सरकार इस लॉकडाउन को सक्सेसफुल बनाने में अपनी पूरी ताकत झोंक रही। ऐसे में लोगों की मांग पर एक बार फिर से 90 के दशक के सीरिल्य शुरू किए गए। इन्हीं में से एक है रामानंद सागर की रामायण भी। हाल ही में इसका प्रसारण दूरदर्शन पर शुरू हुआ है।

रामायण अपने  फिर से प्रसारण के साथ फिर से फैंस के बीच छा गई है। दूरदर्शन पर आ रहे रामायण के हर एक किरदार से फिर से लोगों को प्यार हो गया है। शो टीआरपी में नंबर एक पर चल रहा है।

टीवी पर आने वाली इस रामायण में भगवान राम, सीता और लक्ष्मण के किरदार में दिखाई देने वाले एक्टर्स के साथ ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर रहे अशोक कुमार (Ashok Kumar) ने भी बहुत बेहद अहम भूमिका निभाई है। ये सुनकर फैंस चौंक जाएंगे कि अशोक कुमार ने क्या भूमिका निभाई थी।

दरअसल रामायण में बिना किसी किरदार को निभाए हुए ही अशोक कुमार शो का हिस्सा बने नजर आए थे, उन्होंने शो की जानकारी दी थी। अशोक कुमार ने दर्शकों को शो की शुरूआत में रामायण के महत्व और अर्थ को बेहद सरल शब्दों में समझा दिया है और उन्हें रामायण से जुड़ी कई बातों से अवगत भी कराया था।

अशोक कुमार ने बताया था कि तुलसी दास जी ने जब रामायण लिखी तो उस पर विवाद हुआ था। लेकिन तुलसीदास ने फैसला नहीं बदला था। वह चाहते थे कि राम कथा हर किसी तक पहुंचनी चाहिए।उसमें जो कर्तव्य, त्याग और प्रेम के आदर्श दिए गए हैं, उनसे एक आम इंसान को भी जिंदगी का सही मार्गदर्शन मिल सके। 

अशोक कुमार ने रामायण के बारे में बताया कि ये एक धार्मिक ग्रंथ होने के साथ ही सांस्कृतिक दस्तावेज है। उन्होंने रामायण के हर भाव से अवगत करवाया था। उन्होंने बताया कि रामायण किस किस ने किस किस भाषा में लिखी है।
 

Web Title: ashok kumar had a deep connection with ramayana

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे