Asha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 12, 2026 14:27 IST2026-04-12T14:17:42+5:302026-04-12T14:27:11+5:30

Asha Bhosle death news: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त किया।

Asha Bhosle death news Asha Bhosle is no more What pm narendra modi Madhur Bhandarkar, Rajat Bedi, Rajnath Singh, Nitin Gadkari and Piyush Goyal say CM Devendra Fadnavis video | Asha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

Asha Bhosle death news

HighlightsAsha Bhosle death news: अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।Asha Bhosle death news: कल सुबह 11 बजे लोअर परेल के कासा ग्रांडे में आखिरी श्रद्धांजलि दे सकते हैं, जहां वे रहती थीं।Asha Bhosle death news: मेरी माताजी का आज निधन हो गया है।

मुंबईः मशहूर सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में निधन हो गया, उनके बेटे आनंद भोसले ने पुष्टि की है। मशहूर सिंगर आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने कहा, "मेरी माताजी का आज निधन हो गया है। लोग कल सुबह 11 बजे लोअर परेल के कासा ग्रांडे में आखिरी श्रद्धांजलि दे सकते हैं, जहां वे रहती थीं। अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, "भारत की सबसे प्रतिष्ठित और बहुमुखी आवाजों में से एक आशा भोसले जी के निधन से मैं अत्यंत व्यथित हूं। दशकों तक फैले उनके असाधारण संगीतमय सफर ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया और दुनिया भर में अनगिनत दिलों को छुआ।

चाहे उनकी भावपूर्ण धुनें हों या जीवंत रचनाएं, उनकी आवाज में एक शाश्वत चमक थी। उनके साथ हुए मेरे सभी संवाद हमेशा मेरे दिलों में बसे रहेंगे। उनके परिवार, प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। वे पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी और उनके गीत हमेशा लोगों के जीवन में गूंजते रहेंगे।"

फिल्म डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने मशहूर सिंगर आशा भोसले के निधन पर कहा, "बहुत दुखद है कि आशा भोसले हमारे बीच नहीं रही। मुझे उनके साथ काम करने का अवसर मिला। मैं उन्हें व्यक्तिगत तौर पर बहुत अच्छे से जानता हूं। उनका योगदान भारतीय सिनेमा में बहुत बड़ा है। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।"

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "यह भारत और पूरे विश्व के संगीत प्रेमियों के लिए शोक का क्षण है। उन्हें सबसे बहुमुखी कलाकार के रूप में जाना जाता था। संगीत के प्रति उनकी सेवा, मंगेशकर परिवार की संगीत के प्रति सेवा - हमने लता दीदी का निधन देखा, और आज हम यह देख रहे हैं। हम सभी दुखी हैं... यह हम सभी के लिए एक बड़ी क्षति है, हम शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं।"

मशहूर सिंगर आशा भोसले के निधन पर अभिनेता रजत बेदी ने कहा, "इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा नुकसान। मैं उनके परिवार और उनके सभी फैंस के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं..." रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मशहूर गायिका आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त किया। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने महान गायिका आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त किया।

मशहूर सिंगर आशा भोसले के निधन पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "यह बहुत दुखद है। वे भारत के रत्नों में से एक थीं। अपने गानों से उन्होंने कला और संस्कृति को बढ़ावा दिया। वे PM नरेंद्र मोदी के भी बहुत करीब थीं, जो उनका बहुत सम्मान करते थे। लता दीदी, उषा जी और आशा भोसले ने अपनी उपलब्धियों और कला और संस्कृति के लिए अपनी सेवा से देश को गर्व महसूस कराया है। हम उन्हें याद रखेंगे।

मैं प्रार्थना करता हूं कि उनका परिवार इस अपूरणीय क्षति को सहन कर सके... भगवान उनकी आत्मा को शांति दे..."केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, "पिछले कई सालों से आशा भोसले और मेरा बहुत नजदीकी संबंध रहा। उन्होंने अनेक भाषाओं में अनेक गीत गाए... जिस तरह लता दीदी ने अपनी गायन कला से देश का नाम रोशन किया, वैसे ही आशा भोसले ने भी देश का नाम बड़ा किया।

उनका जाना उनके परिवार के लिए बहुत बड़ा झटका है। भगवान उनके परिवार को ये दुख सहन करने की हिम्मत दे।" महाराष्ट्र सरकार के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने मशहूर सिंगर आशा भोसले के निधन पर कहा, "आशा भोसले का निधन महाराष्ट्र और देश के लिए बहुत बड़ी हानि है। उन्होंने 12 हजार से ऊपर गायन किया है। कई भाषाओं में उन्होंने गायन किया। हम उनके परिवार के दुख में शामिल हैं।"

Web Title: Asha Bhosle death news Asha Bhosle is no more What pm narendra modi Madhur Bhandarkar, Rajat Bedi, Rajnath Singh, Nitin Gadkari and Piyush Goyal say CM Devendra Fadnavis video

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे